फर्रुखाबाद। निजी अस्पताल में नौकरी देने के बाद शादी का झांसा देकर एक डी-फार्मा की छात्रा से कई महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां से छह लाख रुपये भी वसूले गए। शादी से इन्कार करने पर पिता दोस्तों संग बात करने पहुंचे, तो हमला किया। शिकायत के दो माह बाद पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र की युवती बघार स्थित एक मेडिकल कॉलेज में डी-फार्मा की छात्रा है। वह रेलवे स्टेशन के पास किराये के कमरे में रहती थी। चार साल पहले एक मुलाकात के बाद से नवाबगंज थाने के गांव हुसैनपुर निवासी भानुप्रताप ने फोन पर बातचीत शुरू कर दी।







