Saturday, September 19, 2026
Home Crime India रुपये के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की पीट पीटकर की हत्या, जांच...

रुपये के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की पीट पीटकर की हत्या, जांच शुरू 

पटना। रामकृष्णा नगर थाना अन्तर्गत आदर्श कॉलोनी, रोड नंबर- 4 नायचक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां रुपये के विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर बुजुर्ग व्यक्ति की पीट पीटकर गंभीर हालत में उसके घर आकर छोड़ दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में घायल की पत्नी और स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि दीनानाथ सिंह जो कि प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। रविवार की सुबह अजय ने फोन कर उन्हें कछुआरा बुलाया। जहां पहले से राजेश, राहुल सहित चार लोग मौजूद थे। पहले सभी ने मिलकर शराब पी फिर दीनानाथ को धोखे से शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। जिसके बाद सभी ने उन्हें जमकर पीटा और गंभीर हालत में उनके घर के बाहर छोड़क फरार हो गए।  वहीं जख्मी हालत में देख पत्नी ने आनन फानन में स्थानीय लोगों से मिलकर उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौर उनकी मौत हो गई है।

मृतक के बेटे अनूप कुमार ने बताया कि मेरे पिता जी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है। अजय, राहुल और राजेश से रुपये की लेनदेन का विवाद चल रहा था। पिता जी को अजय ने फोन कर अपने घर कछुआरा बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उनको मारपीट कर गंभीर हालत में घर छोड़ दिया। वहीं सभी ने मेरी मां को बंदूक दिखाकर सादा स्टाम्प पर हस्ताक्षर करा लिया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रामकृष्णा नगर थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...