Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand  पुलिस ने 145 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

 पुलिस ने 145 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। नशे के खिलाफ पुलिस कप्तान की सटीक व कड़ी कार्यवाही की बदौलत नानकमत्ता पुलिस ने देर रात एक मुठभेड़ में एक कुख्यात स्मैक तस्कर को पकड़ा है। अभियुक्त ने पुलिस पर की फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में तस्कर पुलिस की गोली से घायल हुआ, जिसे नानकमत्ता पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। जनपद उधमसिंह नगर को 2025 तक नशा मुक्त बनाने के मिशन में उधमसिंह नगर पुलिस द्वारा हर स्तर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

जिस क्रम में थानाध्यक्ष नानकमत्ता द्वारा कल सोमवार रात ग्राम पसैनी तथा रनसाली क्षेत्र में गश्ती की जा रही थी। जिस दौरान पुलिस गश्ती टीम को देखते हुए एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर वापिस मुड़कर जंगल की ओर तेजी से भागने लगा। युवक के पुलिस को देखकर भागने पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख युवक ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। जिसकी जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी अभियुक्त युवक पर फायर की। पुलिस की कार्यवाही में अभियुक्त के दोनो पैरों में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया।

पुलिस टीम ने मौके से अभियुक्त के पास से लगभग 5 लाख रुपये कीमत की 145 ग्राम स्मैक व 315 बोर का एक तमंचा व 4 कारतूस बरामद की। घटना के बाद पुलिस द्वारा देर रात अभियुक्त को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती करवाया गया है। अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले ग्राम बिसोटा के एक घर से स्मैक खरीदता था , नानकमत्ता पुलिस ने कार्यवाही की थी। जिसके बाद से वह बेहडी व आसपास के क्षेत्रो से स्मैक लाकर क्षेत्र मे स्मैक बेचता था। अभियुक्त से स्मैक तस्करी में लिप्त और अभियुक्तो की जानकारी जुटाई जा रही है।अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने धारा 109 बीएनएस ,8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 3/25/आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...