उत्तर प्रदेश। मैनपुरी में जावेद के यहां कई वर्ष से रह रहे कासगंज निवासी हर्षित पर आरोपी धर्म परिवर्तन का दवाब बना रहे थे। मां की मृत्यु होने पर भी आरोपियों ने उसे घर नहीं जाने दिया था। रविवार को हर्षित का शव दिवरई स्थित तालाब के पास कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पिता ने आरोपी जावेद सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला कुरावली थाना क्षेत्र के पठानान मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले जावेद की दिवरई गेट में खाद की दुकान है। दुकान में मूल रूप से कासगंज के राजीव नगर निवासी हर्षित गुप्ता (25) करीब 8 वर्ष से काम कर रहा थ। जावेद के गांव दिवरई में बने एक कमरे में रह रहा था। 16 जुलाई से हर्षित से बात न होने पर रविवार को पिता आलोक ने कुरावली थाने में पुत्र को गायब करने की तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस दिवरई गांव स्थित कमरे पर पहुंची तो वहां हर्षित का सड़ा गला शव सफेद गमछे के फंदे पर लटका मिला था।







