Friday, June 19, 2026
Home Crime UP पत्नी पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का बनाया दबाव, अब ससुराल...

पत्नी पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का बनाया दबाव, अब ससुराल वाले एक करोड़ की कर रहे मांग, रिपोर्ट दर्ज 

मेरठ। शादी के बाद पत्नी को अमेरिका ले जाकर युवक ने वाइफ स्वैपिंग के दलदल में धकेलने की कोशिश की। दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। किसी तरह वहां से निकलकर महिला अपने मायके पहुंच गई। अब ससुराल वाले दहेज में फ्लैट खरीदने के लिए एक करोड़ की मांग कर रहे हैं। महिला ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला की शादी वर्ष 2019 में दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक अमेरिका में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दिल्ली में फ्लैट खरीदने के नाम पर दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग करने लगे।

मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। 2020 में वह पति के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया गई। पति ने बताया था कि उसने अमेरिका में अलग मकान ले रखा है। लेकिन वहां जाकर पता चला कि पति दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता है। जिसमें सिर्फ दो कमरे हैं। पति ने मॉर्डन और छोटे कपड़े पहनने के लिए कहा। विरोध करने पर पति मारपीट करता था। आरोप है कि पति ने कहा कि उसके कुछ दोस्त पत्नियों की अदला-बदली करते हैं। वह भी दोस्तों के उस ग्रुप से जुड़ना चाहता है। पति के ऐसे विचार सुनकर उसे बड़ी हैरानी हुई। कुछ दिन बाद पति अपने एक दोस्त को घर पर लेकर आया। दोस्त को घर पर छोड़कर सामान लाने बाहर चला गया।

जिसके बाद पति के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पति के इस तरह के व्यवहार से उसे गहरा सदमा लगा और वह मानसिक रूप से बीमार हो गई। इसके बाद किसी तरह वह अमेरिका से अपने मायके आ गई। काफी दिनों तक उसने अपना मानसिक उपचार कराया। तभी से ससुराल वालों ने उसकी कोई सुध नहीं ली। ससुराल वालों से उसके परिजनाें ने फोन पर वार्ता की तो वह एक करोड़ रुपये फ्लैट खरीदने की मांग पर अडिग हैं। जिसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...