Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Uttarakhand सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड बीएसएफ इंस्पेक्टर से ठगे 60 लाख रुपये, आरोपी...

सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड बीएसएफ इंस्पेक्टर से ठगे 60 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार

16 दिन तक रिटायर्ड BSF इंस्पेक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा

रुद्रपुर। साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड बीएसएफ इंस्पेक्टर के साथ “डिजिटल अरेस्ट” ठगी करने वाले शातिर को गुरुग्राम से दबोच लिया। आरोपी खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को 16 दिन तक मनोवैज्ञानिक दबाव में रखता रहा और अलग-अलग खातों में 60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस अब उससे नेटवर्क और रकम के इस्तेमाल को लेकर पूछताछ कर रही है।

एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नैनीताल जिले के बेतालघाट निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने जुलाई में साइबर थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाला शख्स खुद को महाराष्ट्र साइबर क्राइम और सीबीआई का अधिकारी बताकर यह दावा करने लगा कि उनके नाम पर खुले बैंक खाते से 68 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग का ट्रांजेक्शन हुआ है।

शातिर ने पीड़ित की संपत्ति और बैंकिंग डिटेल्स की “जांच” करने के नाम पर लगातार वीडियो कॉल पर जोड़े रखा और इसी दौरान पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर 16 दिनों में 60 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए।

शिकायत दर्ज होने के बाद टीम ने टेक्निकल और डॉक्यूमेंट एनालिसिस के आधार पर आरोपी की पहचान की। शुक्रवार को इंस्पेक्टर अरुण कुमार की अगुवाई में टीम ने राजस्थान के अजमेर जिले के जेवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम गोहाना, रजियावास निवासी कमल सिंह को हरियाणा के न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी से उसके गिरोह और बाकी ट्रांजेक्शन्स के बारे में पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...