Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP विमलेश पाल मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या का...

विमलेश पाल मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

तीन टीमों की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने इंद्रेश मौर्य को दबोचा, परिजन अब भी जांच पर उठा रहे सवाल

उत्तर प्रदेश। बाराबंकी में महिला सिपाही विमलेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी इंद्रेश मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज घटना ने कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए थे, जिन पर अब पुलिस की कार्रवाई ने आंशिक जवाब देने की कोशिश की है।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि महिला सिपाही विमलेश पाल की हत्या में वांछित आरोपी इंद्रेश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिनके समन्वित प्रयासों से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।

इस बीच, मृतका के परिजनों ने मामले को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। विमलेश के जीजा दिलीप पाल ने दावा किया है कि पुलिस को 27 जुलाई को ही मृतका की स्कूटी मिल गई थी, जबकि शव 30 जुलाई को बरामद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने स्कूटी को घटनास्थल से बरामद दिखाकर तथ्य छुपाने की कोशिश की है।

दिलीप पाल ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गिरफ्तारी संबंधी जानकारी मांगी थी, जिस पर एसपी ने उन्हें बताया कि आरोपी इंद्रेश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है और रिपोर्ट मसौली थाना से प्राप्त की जा सकती है।

गौरतलब है कि महिला सिपाही विमलेश पाल का शव 30 जुलाई को मसौली थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला था। शव की स्थिति अत्यंत क्षत-विक्षत होने के कारण हत्या और यौन शोषण की आशंका जताई गई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ जांच में प्रगति का दावा किया है, लेकिन परिजन अब भी जांच की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...