अमित यादव पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका, तीसरे आरोपी की तलाश जारी
उत्तर प्रदेश। सुल्तानपुर के चर्चित चंदन शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि इससे पहले अमित यादव ने न्यायालय में सरेंडर किया था। यह घटना 1 अगस्त को जयसिंहपुर बझना में हुई थी, जब कार चढ़ाकर चंदन शर्मा की हत्या कर दी गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
मृतक के पिता की शिकायत पर बरौला निवासी अमित यादव, सचिन यादव और पिंटू यादव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पहले, तीनों को पनाह देने वाले चार लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था। जातिगत रंग देने की कोशिशों को पुलिस ने खारिज करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल, तीसरे आरोपी सचिन यादव की तलाश जारी है।







