Friday, September 18, 2026
Home Crime India पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर भाऊ के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने...

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर भाऊ के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

मेक्सिको की नागरिकता लेकर विदेश भागने की फिराक में था, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया

हरियाणा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के लिए फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाने वाले आरोपी सचिन दहिया को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। मेक्सिको की नागरिकता ले चुके सचिन पर विदेश भागने की फिराक में रहने और डंकी रूट के जरिये गैंग से जुड़े शूटरों को बाहर भेजने का आरोप है।

हरियाणा के रोहतक की हरिसिंह कॉलोनी निवासी सचिन दहिया के गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ से संबंधों का खुलासा पुलिस को पिछले महीने हुआ, जब भाऊ गैंग के प्रतिद्वंद्वी अंकित उर्फ बाबा के चाचा अनिल की हत्या की जांच की जा रही थी। इस केस में पकड़े गए एक आरोपी दीपक से पूछताछ के दौरान सचिन का नाम सामने आया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सचिन ने पानीपत के आश्रम रोड पर एक मकान ले रखा है और फरार होने की योजना बना रहा है। इसी बीच वह मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। पूछताछ में सचिन ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी बाबा की मदद से करनाल और बरेली से भाऊ के फर्जी दस्तावेज बनवाए थे।

पुलिस के अनुसार, भाऊ ने 2022 में इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर भारत से दुबई और फिर अमेरिका की उड़ान भरी थी, जहां से वह NCR और दिल्ली-हरियाणा में संगीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवा रहा है।

सचिन ने भी मेक्सिको की नागरिकता ले ली और वहीं से डंकी रूट के जरिये शूटरों और अन्य गैंग के सदस्यों को विदेश भेजने का नेटवर्क खड़ा कर लिया। पुलिस अब तक गैंग से जुड़े 38 लोगों की पहचान कर चुकी है।

पुलिस अधिकारी का बयान:
“सचिन दहिया को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। वह गैंगस्टर भाऊ के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने में शामिल था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।”
— सतीश कादियान, प्रभारी, सीआईए द्वितीय।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...