Saturday, September 19, 2026
Home Crime India स्विफ्ट डिजायर में आए बदमाश, कर्मचारियों को पीटा और लूट के ले...

स्विफ्ट डिजायर में आए बदमाश, कर्मचारियों को पीटा और लूट के ले गए 3.38 लाख रुपये

बॉर्डर से हटे पुलिस नाके पर उठे सवाल, वारदात के बाद अपराधी राजस्थान फरार

महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दुलोठ अहीर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीन नकाबपोश हमलावर एक बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए और आते ही पंप परिसर में फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पंप कर्मचारियों को धमकाते हुए जेब में रखा कैश छीना और कार्यालय में रखी अलमारी से 3.38 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों ने पंप संचालक अशोक कुमार को सूचना दी, जिनके माध्यम से पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाए और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, लेकिन फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बार्डर से हटे नाके पर सवाल उठे
गांव के सरपंच देवेंद्र ने बताया कि लगभग एक माह पहले ही राजस्थान सीमा पर मौजूद पुलिस नाका हटा लिया गया था, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने मांग की है कि नाका दोबारा बहाल किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

पुलिस की कार्रवाई जारी
फिलहाल पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अपराधी वारदात के बाद आसानी से राजस्थान की ओर भाग जाते हैं, जिससे पुलिस के लिए चुनौती और बढ़ जाती है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...