मुठभेड़ में 2 घायल, 1 साथी फरार:
अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुराग सिंह के अनुसार, सोमवार सुबह बमनपुरी स्टेडियम के पास जंगल में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। देर रात तस्कर दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दानिश (निवासी: खिजरपुर) और जावेद (निवासी: पक्का बाग) पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके तीसरे साथी मलिक (निवासी: बंगला आजाद खा) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
अवैध हथियार व उपकरण बरामद:
पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, दो छुरी और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस की एक टीम मौके से फरार हुए चौथे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।







