Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP वृद्धा की हत्या करने के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंकने...

वृद्धा की हत्या करने के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंकने वाले हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

कानपुर। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन के 3,500 रुपये निकालकर बैंक से लौट रही वृद्धा को पड़ोसी व उसके साथी ने घर छोड़ने के बहाने बाइक में बिठाकर सुनसान जगह ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने सच बताते हुए पूरी बात पुलिस के सामने रख दी। उन्नाव जिले में गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि वृद्धा की हत्या करने के बाद शव को सुनसान स्थान पर नहर में फेंका था, लेकिन जल्दबाजी में शव नहर के किनारे ही रह गया। शव को फेंकने के बाद वह दोनों गांव नहीं गए। सुबह यह देखने जा रहे थे कि शव नहर में पानी के बहाव के साथ बह गया या नहीं, लेकिन तभी पुलिस ने घेर लिया।

मोर्चा लेने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े गए। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी गोविंद ने पूछताछ में बताया कि वृद्धा सुबह 10 बजे बैंक पहुंची थीं। वह लोग भी बैंक पहुंच गए और खाते से रुपये निकालने में मदद की। करीब 11 बजे बैंक से वृद्धा को बाइक में बैठाकर निकले। रास्ते में कई जगह चाय, पानी के बहाने रुके और दोपहर करीब दो बजे सुनसान स्थान पर पहुंचे।

करीब 2:30 बजे रुपये और जेवर लूटने लगे तो वृद्धा ने शोर मचाया।  इस पर उसका मुंह और गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को लगभग दो किलोमीटर तक बाइक में ही बीच में रखे हुए पुल के पास पहुंचे और नहर में फेंक दिया। इसके बाद जो भी रुपये थे आधे-आधे बांट लिए, एक-एक झुमकी व तोड़िया भी आपस में बंटवारा कर ली।

शक था कि शव पानी में न गिरने से किनारे पर ही फंसा होगा। योजना बनाई कि शौच के बहाने नहर किनारे रुककर शव को धक्का देकर पानी में कर देंगे और शव बह जाने से किसी को पता नहीं चलेगा। हत्यारोपियों के अनुसार दोनों करीब 10 दिन से लूटपाट की योजना बना रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। बैंक जाते देखा, तो योजना बनाकर घटना को अंजाम दे दिया।

मृतका के पौत्र अंकित रावत ने बताया कि दादी की नजर कमजोर थी, कुछ दिन पहले घर में ही फिसल कर गिर गई थीं, इससे कमर में चोट आई थी। वह इलाज कराने के लिए रुपये निकालने बैंक गई थीं। अंकित ने बताया कि केवल पांच बिसवा जमीन है, वह (अंकित) मजदूरी करता है। बताया कि करीब 10 साल पहले दादी ने 10 बिसवा जमीन पांच लाख रुपये में बेची थी। पिता बेचे लाल और चाचा रतीराम को भी अपना-अपना घर बनाने के लिए भी रुपये दिए थे। दादी पेंशन से ही अपना खर्च चलाती थीं।

वृद्धा से लूटपाट और हत्या करने वाला गोविंद लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था। वह एक महीने पहले ही पत्नी और एक बेटे को लेकर गांव आया था। गांव में ही रहने वाले राकेश से उसकी गहरी दोस्ती थी। दोनों शराब के लती भी हैं। रुपये खर्च होने पर वह कभी मजदूरी तो कभी चोरी करके शराब के लिए रुपयों की व्यवस्था करते थे। राकेश की शादी हो चुकी है और एक बेटा व चार बेटियां हैं।

ये है पूरा मामला
बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन के 3,500 रुपये निकालकर बैंक से लौट रही वृद्धा को पड़ोसी व उसके साथी ने घर छोड़ने के बहाने बाइक में बैठा लिया। रास्ते में चलती बाइक पर गला घोंटकर बैंक से चार किलोमीटर दूर शव को नहर में फेंक दिया। देर रात तक घर न पहुंचने पर पौत्र बहू ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जांच कर रही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गांव सचानकोट निवासी कलावती रावत (90) पत्नी प्रसाद सोमवार 30 दिसंबर को गांव से चार किमी दूर अटवावैक गांव स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से पेंशन के रुपये निकालने गई थीं। खाते से 3,500 रुपये निकालने के बाद घर के लिए निकलीं। बैंक के बाहर पड़ोसी युवक गोविंद कठेरिया और इसी गांव निवासी राकेश रावत मिले।

पुलिस के मुताबिक घर छोड़ने के बहाने दोनों ने वृद्धा को बाइक में बैठा लिया। दोनों बांगरमऊ मार्ग की तरफ चल दिए। बाइक में सबसे पीछे बैठे पड़ोसी गोविंद ने रास्ते में वृद्धा के रुपये, चांदी की झुमकी और तोड़िया लूट ली और वृद्धा के विरोध करने पर उसने चलती बाइक में ही उनका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बैंक से करीब साढ़े चार किलोमीटर दूर गोसाकुतुब पुल से शव को नहर में फेंककर भाग निकले।

देर शाम तक वृद्धा के घर न पहुंचने पर पौत्र बहू पार्वती पत्नी अंकित दादी सास के साथ ई-रिक्शा से बैंक गई गांव की वृद्धा खिलकोरा से जानकारी ली तो उन्होंने गोविंद और राकेश के साथ बैंक से जाने की जानकारी दी। पार्वती ने रात करीब आठ बजे बेहटामुजावर थाना पहुंचकर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी और गोविंद व उसके साथी राकेश रावत पर अपहरण व हत्या का शक जताया।

पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। सोमवार सुबह 11 बजे गोसाकुतुब नहर मार्ग पर चेकिंग कर रहे एसओ फूल सिंह को दोनों आरोपी बाइक से आते दिखे पुलिस ने रोका, तो खेतों से होकर भागने लगे। घेराबंदी के दौरान गोविंद ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया और जवाबी कार्रवाई में गोविंद के बायें पैर में गोली लग गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल को गंजमुरादाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...