रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने 43 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलभट्टा पुलिस सिरौली फाटक पर गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि बंगाली कालोनी में एक व्यक्ति कच्ची शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी में आरोपी से कच्ची शराब बरामद की। आरोपी ने अपना नाम बलवीर सिह पुत्र बलदेव सिंह निवासी बंगाली कालोनी पुलभट्टा वार्ड 17 बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।







