Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand सपेरा गिरोह के 3 नशा तस्करों को मादक पदार्थो के साथ पुलिस...

सपेरा गिरोह के 3 नशा तस्करों को मादक पदार्थो के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 किलो 58 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त पहाड़ी जनपदों से चरस खरीदकर देहरादून में कर रहे थे सप्लाई

रायपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग्स फ्री देवभूमी 2025” की परिकल्पना को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

रायपुर पुलिस को गोपनीय माध्यम से थाना क्षेत्रान्तर्गत सपेरा बस्ती के कुछ परिवारों के विगत कुछ समय से मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त होने तथा उक्त नशा तस्करों के पास काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना मिली। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सपेरा बस्ती में एक घर में दबिश दी गई, तो मौके से भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ 03 नशा तस्करों (02 पुरूष, 01 महिला) 1- किरन पत्नी राम 2 – विकास सिह पुत्र कृष्ण सिह 3 – अर्जुन कुमार पुत्र रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा कुल 01 किलो 58 ग्राम चरस (अन्तराष्ट्रीय कीमत 02 लाख) बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रायपुर में मु0अ0स0 – 17/2025 धारा 8/20/27ए/29/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

पूछताछ का विवरण –

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे दोनों सहस्त्रधारा रोड पर चारधाम जनता गैराज के नाम से मैकेनिक की दुकान चलाते है तथा अभियुक्त अर्जुन की पहचान वाले एक व्यक्ति से गोपेश्वर चमोली से सस्ते दाम में चरस खरीदते है तथा उक्त चरस को मांग के अनुरूप देहरादून में नशे के आदि व्यक्तियों को ऊचे दामो में बेचकर मुनाफा कमाते है। महिलाओं पर कोई आसानी से शक नहीं करता इसलिए अभियुक्तो द्वारा उक्त महिला किरण को भी मादक पदार्थों की तस्करी में अपने साथ रखा गया था, जो उनके लिए देहरादून में अलग- अलग स्थानों पर चरस सप्लाई का काम करती है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- किरन पत्नी राम उम्र 24 वर्ष निवासी सपेरा बस्ती, रायपुर
2- विकास सिह पुत्र कृष्ण सिह उम्र 27 वर्ष, निवासी कंकरखेडा, थाना कंकरखेडा, जिला मेरठ, हाल निवासी नालापानी, थाना रायपुर, देहरादून ।
3- अर्जुन कुमार पुत्र रमेश कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी गोपेश्वर, जनपद चमोली ।

बरामद माल :-
1- कुल 01 किलो 58 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत 02 लाख रुपये)
3- स्कूटी संख्या UK 07 FM – 8716

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...