Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पैर और गर्दन में गोली मारकर की युवक की हत्या, जांच में...

पैर और गर्दन में गोली मारकर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

गैंगवार में हुई युवक की हत्या

बिहार। संध्या कोईलवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात आरा में सकडडी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर कुल्हड़िया फ्लाई ओवरब्रिज पर हुई है। शाम हथियारबंद अपराधियो ने बाइक सवार युवक को गोली मार हत्या कर दी। गोली पैर और गर्दन में लगी है। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर से पटना ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। मृतक की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी निवासी राम अयोध्या राय के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार (28) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल के पास जाम में खड़े ट्रक वालो से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। दूसरी तरफ कोइलवर सीएचसी में पहुंचे कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतम चन्द्र ने जख्मी का बयान लिया। युवक के रेफर होने के बाद कोइलवर और चांदी थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गये। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली लगने वाले युवक का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और वह अपने नानी के घर सकड्डी मे रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राज घटनास्थल पर पहुंचे और थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए।

एसपी ने बताया कि रविवार की मामले की गंभीरता को देखते हुए, त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर–2 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस का भी कहना है कि मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है। मृतक पर कितने मामले दर्ज हैं, इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि गैंगवार में युवक की हत्या हुई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...