Wednesday, November 4, 2026
Home Crime India यमुनानगर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, इनामी बदमाश अमन उर्फ नोनी गिरफ्तार

यमुनानगर में पुलिस-आरोपी मुठभेड़, इनामी बदमाश अमन उर्फ नोनी गिरफ्तार

यमुनानगर- यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपी अमन उर्फ नोनी को अपराध शाखा की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ थाना छप्पर इलाके के कुलपुर फाटक के पास हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन पानीपत के गोयल खुर्द गांव का रहने वाला है और काला राणा गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। उस पर 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला था कि वह रादौर क्षेत्र में एक और वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

चेकिंग के दौरान कुलपुर के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, अवैध हथियार और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उम्मीद है कि उसके जरिए गैंग से जुड़े अन्य लोगों और मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और उसके साथ यौन शोषण के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। दसवीं...

उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया

उरई। उत्तर प्रदेश के उरई में पारिवारिक विवाद के बीच डेढ़ साल के बच्चे की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। कोटरा थाना...

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। वसंत विहार थाना क्षेत्र...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और उसके साथ यौन शोषण के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। दसवीं...

उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया

उरई। उत्तर प्रदेश के उरई में पारिवारिक विवाद के बीच डेढ़ साल के बच्चे की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। कोटरा थाना...

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। वसंत विहार थाना क्षेत्र...

हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिलने पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त रूप से एक होटल में छापेमारी...

दिल्ली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; 1.59 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़े 125 मामले सामने आए

दिल्ली। देश में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच दिल्ली पुलिस ने ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए इधर-उधर करने वाले एक संगठित...

मेरठ में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश ने युवक पर की फायरिंग, पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेल...

विकासनगर में मोबाइल टावर से 80 हजार का सामान चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में मोबाइल टावर से कीमती उपकरण और केबल चोरी होने के मामले का दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर...

देहरादून में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और डायरी की बरामद

देहरादून। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत विकासनगर पुलिस...

डंकी रूट से विदेश भेजने के नाम पर युवक को फंसाने वाले आरोपी को पांच साल की जेल, 32 हजार रुपये का जुर्माना

चंपावत। विदेश में नौकरी और बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर युवक को अवैध तरीके से दूसरे देश भेजने के मामले में चंपावत जिला सत्र...

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, तस्करों के समूह ने की मारपीट और वाहन में तोड़फोड़; 8 आरोपी गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा के अशाबारी इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह तस्करी से जुड़े...