Thursday, September 17, 2026
Home Crime India पाटलिपुत्र जंक्शन पर नकली नोटों की गड्डी से ठगी की तैयारी, RPF...

पाटलिपुत्र जंक्शन पर नकली नोटों की गड्डी से ठगी की तैयारी, RPF ने युवक को दबोचा

पटना। पाटलिपुत्र जंक्शन पर यात्रियों को नकली नोटों की गड्डी दिखाकर ठगी करने की तैयारी कर रहे एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दरभंगा के मुरैठा गांव निवासी कमरे आलम के रूप में हुई है। उसके पास से 2,500 रुपये नकद के अलावा अखबार और कागज से तैयार नोटों जैसी गड्डी बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे आरपीएफ की टीम पाटलिपुत्र जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शौचालय और स्वचालित सीढ़ी के बीच एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से कपड़ों के बीच रुमाल में लिपटा अखबार मिला। अखबार को काले टेप से बांधा गया था और उसके ऊपर-नीचे असली नोट लगाए गए थे। दूर से देखने पर यह नोटों की गड्डी जैसी दिखाई दे रही थी, जबकि अंदर अखबार और कागज भरे हुए थे।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह इसी गड्डी का झांसा देकर यात्रियों को ठगी का शिकार बनाता था। आरपीएफ ने आरोपी को बरामद सामान और लिखित शिकायत के साथ पाटलिपुत्र जीआरपी को सौंप दिया है। मामले की जांच एसआई शैलेंद्र कुमार सिंह कर रहे हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने यात्रियों को ठगी का शिकार बनाया है और इस तरीके से ठगी करने में उसके साथ कोई अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। संभावित गिरोह और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...