Thursday, September 17, 2026
Home Crime India पिता के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर 12वीं की छात्रा को स्कूल...

पिता के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर 12वीं की छात्रा को स्कूल से बुलाया, नशा सुंघाकर दुष्कर्म का आरोप

बिल्सी (बदायूं)। 12वीं की छात्रा को उसके पिता के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर स्कूल से बाहर बुलाने और फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके बाद छात्रा के रिश्तेदार कौशेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रशांत और कौशेंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। देर रात पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

एक गांव की रहने वाली छात्रा गुरुवार सुबह स्कूल गई थी। छात्रा के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे परिचित प्रशांत स्कूल गेट पर पहुंचा और चपरासी से कहा कि छात्रा के पिता का एक्सीडेंट हो गया है, इसलिए उसे बुलाने आया है। चपरासी प्रशांत को पहले से जानता था, इसलिए उसकी बात पर भरोसा कर लिया। सूचना मिलने पर छात्रा गेट पर पहुंची और प्रशांत से बात करने के बाद उसकी बाइक पर बैठ गई।

छात्रा के अनुसार, घर की ओर जाने से पहले उसका रिश्तेदार कौशेंद्र भी उनके साथ आ गया। दोनों ने उसे बातों में उलझाया और फिर नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर छात्रा ने खुद को इस्लामनगर रोड पर एक सुनसान स्थान पर बंधक पाया। आरोप है कि वहां कौशेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि प्रशांत भी मौके पर मौजूद था। इसके बाद दोनों ने छात्रा को बेसुध अवस्था में ऑटो में बैठा दिया।

इधर, दोपहर में स्कूल से छात्रा की मां को फोन कर बताया गया कि बेटी का बैग कक्षा में रखा है और उसके बारे में जानकारी नहीं है। मां स्कूल पहुंची तो चपरासी ने बताया कि बाइक सवार युवक छात्रा को उसके पिता के एक्सीडेंट की बात कहकर ले गया है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम को छात्रा बिल्सी में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास ऑटो में बेसुध मिली। होश आने पर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई।

एसपी देहात डा. हृदेश कठेरिया ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि बीएनएस के प्रावधानों के तहत दुष्कर्म के आरोपी की मदद करने वाले व्यक्ति को भी दुष्कर्म की मंशा के तहत देखा जा सकता है। इसी आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा लगाई गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...