Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP तीन साल तक महिला का किया शारीरिक शोषण, दरोगा समेत 11 लोगों...

तीन साल तक महिला का किया शारीरिक शोषण, दरोगा समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

औरैया। दहेज एक्ट में दंपती के बीच मुकदमे बाजी का फायदा एक विवेचक दरोगा ने ऐसा उठाया कि तीन साल तक पीड़ित महिला का शारीरिक शोषण किया। दरोगा की पत्नी को जब इसकी भनक पड़ी तो विवाद हुआ। पीड़िता पुलिस अधीक्षक चारू निगम से फरियाद लेकर पहुंची। यहां से जारी हुए आदेश के बाद दरोगा समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी दरोगा को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई।

दहेज के लिए ससुरालीजनों की ओर से प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया।मामले में विवेचक दरोगा मुकेश कुमार ने पहले पीड़िता को विश्वास में लिया। पति को छोड़ देने के बाद ससुरालीजनों के खिलाफ चार्जशीट लगाने का आश्वासन दिया। बयान दर्ज कराने के बहाने कमरे पर बुलाया। जहां वर्ष 2020 से शारीरिक शोषण करने का सिलसिला शुरू हुआ।पीड़िता का आरोप है कि जहां जिस चौकी थाना में दरोगा का तबादला होता वह उसे वहां बुलाता। 11 अगस्त को दरोगा की पत्नी राजकुमारी उसके पार्लर पर आई। चार से पांच लोग भी साथ थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। दरोगा मुकेश ने उसे दो लाख रुपये देने की बात कहते हुए स्वयं से दूर होने की बात कही। साथ ही जान से मरवाने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि इसमें दरोगा का साला पंकज, विजय निवासी गढि़या टूंडला, मुकेश का भाई राहुल, बहनोई किशनवीर भी शामिल रहे। पीड़िता अपने नाबालिग पुत्र के साथ फिलहाल रह रही है।

सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी दरोगा को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है। पीड़िता की तहरीर पर दरोगा मुकेश कुमार समेत छह नामजद में उसकी पत्नी राजकुमारी, पंकज, विजय, राहुल, किशनवीर व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम की कार्यशैली को महकमे के अधिकारी व कर्मचारी भी समझ नहीं पा रहे हैं। मामले में जहां पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। वहीं पूरे मामले को दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान तक सीमित रखा गया। आरोपी दरोगा मुकेश कुमार को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई कि पीड़िता एसपी से मिल चुकी है। शांतिपूर्ण ढंग से विभागीय कार्य के तहत दरोगा को थाना बुलाया गया। आते ही अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी दरोगा मुकेश कुमार को धर दबोचा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...