Tuesday, March 17, 2026
Home Crime UP मोबाइल शोरूम से फोन हुआ गायब, CCTV में कैद हुई करतूत; दो...

मोबाइल शोरूम से फोन हुआ गायब, CCTV में कैद हुई करतूत; दो पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर: शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक मोबाइल शोरूम में चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि मोबाइल खरीदने के बहाने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर महंगा फोन बदलकर अपने साथ ले लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक सात फरवरी की दोपहर करीब 1:55 बजे दो पुलिसकर्मी शोरूम पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से सबसे महंगा स्मार्टफोन दिखाने को कहा। महिला दुकानदार ने उन्हें तीन मोबाइल फोन दिखाए। इसी दौरान कथित रूप से एक पुलिसकर्मी ने अपने पास मौजूद फोन को नए फोन से बदल लिया।

सीसीटीवी फुटेज में दोनों को एक-दूसरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए भी देखा गया है। कुछ देर तक फोन देखने के बाद वे बिना कोई खरीदारी किए वहां से चले गए। बाद में स्टॉक मिलान के दौरान जब एक महंगा मोबाइल गायब मिला तो दुकान संचालिका को शक हुआ। फुटेज खंगालने पर फोन की अदला-बदली का मामला सामने आया।

शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में शामिल दोनों कर्मियों—बक्सा थाने में तैनात सिपाही मिथिलेश यादव और पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी धनंजय बिंद—को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। शोरूम मालिक को मोबाइल फोन वापस करा दिया गया है।

एसपी कार्यालय के अनुसार दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...