Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 100 रुपये की उधारी वसूलने आए लोगों ने व्यक्ति की पीट-पीटकर की...

100 रुपये की उधारी वसूलने आए लोगों ने व्यक्ति की पीट-पीटकर की हत्या 

पंजाब। गांव सुखेरा बोदला में 100 रुपये की उधारी वसूलने आए लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

सुखेरा बोदला निवासी कर्ण सिंह (बब्बू) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात करीब 8:30 बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोया हुआ था। तभी सुखचैन सिंह और साजन सिंह निवासी सुखेरा बोदला जबरन उसके कमरे में घुस आए। साजन सिंह ने कहा कि इसे पकड़ो इसे उधार के पैसे न लौटाने का मजा चखाते हैं। इसके बाद सुखचैन सिंह ने उस पर डंडे से वार किया, जो उसकी दाईं आंख के पास लगा। साजन सिंह ने उसका गला दबाने की कोशिश की और उसे घसीटकर बाहर ले गए।

बब्बू के अनुसार उसके चाचा जोगिंदर सिंह और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जिसके बाद सब अपने-अपने घर चले गए। कुछ देर बाद जब जोगिंदर सिंह बाजार में सामान लेने गया तो वहां पहले से मौजूद सुखचैन सिंह, साजन सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रीना रानी, संजना रानी, अमरजीत कौर, कृष्ण सिंह, शिमला और रामे ने उन्हें घेर लिया। साजन सिंह ने लोहे की रॉड से जोगिंदर सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सुखचैन सिंह और अन्य ने उन पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गांव के ही शिंदरपाल सिंह ने घायल जोगिंदर सिंह को सिविल अस्पताल जलालाबाद पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बठिंडा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने सुखचैन सिंह, साजन सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रीना रानी, संजना रानी, अमरजीत कौर, कृष्ण सिंह, शिमला रानी और रामो निवासी सुखेरा बोदला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...