Saturday, September 19, 2026
Home Crime India ससुराल वालों ने पारिवारिक विवाद के चलते महिला की हत्या कर शव...

ससुराल वालों ने पारिवारिक विवाद के चलते महिला की हत्या कर शव को घर में छिपाया 

वैशाली। जिले में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने पारिवारिक विवाद के चलते महिला की हत्या कर शव को घर में ही छिपा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद से ही चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक, घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव की है। मृतका की पहचान रूपा कुमारी (24), निवासी पुनपुन पटना के रूप में हुई है। रूपा की शादी अप्रैल 2024 में बिदुपुर के मधुरापुर गांव निवासी प्रशांत कुमार से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल में पारिवारिक कलह शुरू हो गया था। परिजनों के अनुसार कि रूपा अक्सर मायके फोन कर अपनी परेशानी बताती थी। ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

रात में हुई हत्या, शव छिपाने का आरोप
रूपा के भाई संतोष कुमार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बहन को उसके ससुराल वालों ने मार डाला और शव को घर में छिपा दिया। शादी के बाद से ही वे उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बिदुपुर थाना प्रभारी आजाद कुणाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। जैसे ही आवेदन मिलेगा, प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की जांच के बाद होगा खुलासा
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्या के पीछे की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...