Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दो बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म- लापरवाही के आरोप में पटना के एसआई...

दो बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म- लापरवाही के आरोप में पटना के एसआई निलंबित

पटना। एसएसपी राजीव मिश्रा ने दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शहर के बाहरी इलाके फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन के एक सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। महादलित समुदाय की 8 और 13 साल की दो लड़कियां खाना पकाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करने गईं और गायब हो गईं। उनके परिवार के सदस्यों ने उसी दिन पुलिस स्टेशन से संपर्क किया, लेकिन सब इंस्पेक्टर ने उन्हें खुद ही तलाश करने को कहा।

अगले दिन, पीडि़त बच्चियों को फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन के तहत हिंदुनी गांव के पास एक गड्ढे में लावारिस पाया गया। 8 साल की बच्ची मृत पाई गई, जबकि दूसरी बेहोश पाई गई और उसे एम्स-पटना में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर है। मिश्रा ने कहा, हमने इस संबंध में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि, उनकी संलिप्तता अभी तक सबित नहीं हुई है। हम आरोपियों को पकडऩे के प्रयास कर रहे हैं। जांच के दौरान एक एसआई की लापरवाही हमारे सामने आई और हमने उसे तुरंत निलंबित कर दिया।

उन्होंने कहा, जीवित बची बच्ची का एम्स-पटना में इलाज चल रहा है। वह कुछ पुरुषों के बारे में बात कर रही थी, लेकिन उनकी पहचान बताने में असमर्थ थी। 8 साल की बच्ची के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। घटना के दो दिनों के बाद भी पटना पुलिस के पास आरोपियों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं था, जिसके विरोध में पीडि़त के परिजनों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने फुलवारीशरीफ-पटना सडक़ को जाम कर दिया और टायर जलाए, जिससे दोनों तरफ भारी यातायात जाम हो गया। गुरुवार को जांच के लिए गांव पहुंची पुलिस टीम पर उन्होंने पथराव कर दिया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...