रुड़की। दुष्कर्म और पोक्सो के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक व्यक्ति ने 14 नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक युवक ने बाथरूम में नहाते समय उसकी बेटी की अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद युवक उसे ब्लैकमेल कर चार साल से दुष्कर्म करता आ रहा था।
किशोरी ने मिलने के लिए मना किया तो युवक ने अपने दो दोस्तो को वीडियो भेज दिया। आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने भी किशोरी के ऊपर वीडियो वायरल करने का दबाव बनाकर जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अब्दुल रहमान, नदीम और नसीम के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे।







