Friday, September 18, 2026
Home Crime India हरियाणा में ऑपरेशन ‘हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ की बड़ी सफलता, 24 घंटे में 10...

हरियाणा में ऑपरेशन ‘हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ की बड़ी सफलता, 24 घंटे में 10 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

नशा–शराब माफिया पर करारा प्रहार, गुरुग्राम में 4307 लीटर अवैध शराब जब्त

चंडीगढ़। हरियाणा में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चल रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत राज्य पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस विशेष अभियान में पुलिस ने 10 कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया, जबकि अलग-अलग मामलों में शामिल 305 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से अपराध जगत में खलबली मच गई है और आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

जिला स्तर पर कार्रवाई: भिवानी–झज्जर–सिरसा–फतेहाबाद में बड़ी पकड़

अभियान के दौरान कई जिलों में पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
भिवानी पुलिस ने तीन हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तलवार, देसी कट्टा और नकदी बरामद की।
झज्जर पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को पकड़ा।

सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के छह मामलों में फरार चल रही सुदेश रानी को गिरफ्तार किया गया, जबकि
फतेहाबाद पुलिस ने पोक्सो और दुष्कर्म के मामलों में वांछित आरोपी अरुण कुमार को काबू किया।
इसके अलावा कैथल, पानीपत और रेवाड़ी में भी इनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।

नशा और अवैध शराब माफिया पर पुलिस की बड़ी चोट

नशा और शराब तस्करी में शामिल गिरोहों पर भी पुलिस का शिकंजा कसा।
गुरुग्राम पुलिस ने 4307 लीटर अवैध शराब बरामद की, जबकि
फतेहाबाद पुलिस ने 2.7 किलो से अधिक अफीम जब्त की।
फरीदाबाद और रेवाड़ी में गांजा, स्मैक और नशीली गोलियों की बड़ी मात्रा पकड़ी गई।
राज्य भर में कुल मिलाकर 530 ग्राम गांजा, 100 ग्राम से अधिक हेरोइन और 2.86 किलो अफीम बरामद हुई।

अवैध हथियारों की बरामदगी: संभावित वारदातों पर रोक

अभियान के दौरान पुलिस ने
4 देसी कट्टे, 2 पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर, 1 मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए।
ये हथियार संभावित अपराधों को रोकने में अहम साबित होंगे।

साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध पर भी बड़ी सफलता पाई।
हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज 1.06 करोड़ रुपये की ठगी मामलों में से 55.34 लाख रुपये (52%) ठगों तक पहुंचने से पहले ही फ्रीज कर दिए गए।
तेज़ कार्रवाई के चलते एक मामले में पीड़ित के 84,000 रुपये भी एक घंटे में होल्ड कराए गए।
इस दौरान 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर 7.39 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए।

फरीदाबाद की दोहरी कार्रवाई: साइबर ठग गिरफ्तार, 85 ठिकानों पर छापेमारी

फरीदाबाद की साइबर थाना टीमों ने
— गैस कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी
— टेलीग्राम टास्क के नाम पर जालसाजी
करने वाले गिरोहों के अपराधियों को गिरफ्तार किया।
झारखंड के दुमका और राजस्थान के पाली से ठगों को पकड़ा गया।

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत
85 नशा, जुआ और सट्टा ठिकानों पर छापेमारी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

करनाल–पलवल पुलिस की उपलब्धियां

करनाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में चार तस्करों को गिरफ्तार कर
18 किलो से अधिक डोडा पोस्त और स्मैक बरामद की।
चोरी करने वाले गैंग का एक सदस्य भी पकड़ा गया।

पलवल पुलिस ने 40 स्थानों पर कार्रवाई कर अनेक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
मिसिंग सेल ने चार महीने से लापता 14 वर्षीय देव चौहान को दिल्ली से सुरक्षित ढूंढकर परिवार से मिलवाया।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...