Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP वृद्ध किसान के सिर पर फरसा से मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वृद्ध किसान के सिर पर फरसा से मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बांदा। खेत की रखवाली करने जा रहे वृद्ध किसान के सिर पर फरसा से मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। आरोपी ने खुन्नस के चलते वारदात को अंजाम दिया है। पुत्र ने आरोपी के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। आला कत्ल फरसा भी उसके घर से बरामद किया गया है।

कमासिन थाना क्षेत्र के पश्चिम थोक निवासी राधेश्याम वर्मा (60) रविवार की रात साढ़े आठ बजे करीब खेत की रखवाली करने के लिए घर से खाना खाकर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से गांव के ही शिवपूजन वर्मा ने उसके ऊपर फरसा से हमला कर दिया। उसके सिर में ताबड़तोड़ दो वार किए। फरसा के वार लगने पर राधेश्याम मौके पर ही गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। चीख पुकार सुनकर किसान के परिजन मौके पर पहुंचे और किसान को लहूलुहान हालत में कमासिन सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे देर रात मृत घोषित कर दिया।

मृतक किसान के बड़े पुत्र सुनील वर्मा ने गांव के ही शिवपूजन वर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम हाउस में सुनील ने बताया कि साल भर पहले उसके घर में छोटे भाई सुमित वर्मा की शादी थी। शादी में लेडीज संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। उस कार्यक्रम में शिवपूजन शराब के नशे में महिलाओं के बीच जाकर नाचने करने लगा था। उसने परिवार की एक महिला के साथ अभद्रता भी की थी। जिस पर उसके पिता राधेश्याम वर्मा ने उसे घर से घसीटकर बाहर कर दिया था। तब से शिवपूजन अपने मन में रंजिश पाले था।
उधर, हत्या के दूसरे दिन सोमवार को दोपहर हत्यारोपी शिवपूजन वर्मा को पुलिस ने साड़ासानी गांव की पुलिया से गिरफ्तार किया है। उसके घर से खून से सना फरसा भी बरामद किया है। हत्यारोपी शिवपूजन ने बताया कि घटना वाली रात राधेश्याम उसके घर के सामने से निकल रहा था, उस बीच वह लघुशंका करने के लिए निकला तो उसने उसे देखकर गाली दे दी थी, जिस पर उसने फरसे से उसके सिर में वार कर हत्या कर दी थी। घर में खून से सना फरसा छिपाकर भाग निकला था।
कमासिन कस्बा निवासी राधेश्याम वर्मा पेशे से किसान थे। वह गांव के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डॉ. बृजेश सिंह के तीन बीघा खेत व ट्यूबवेल की रखवाली करते थे। चार साल से उनके ट्यूबवेल में रोजाना घर से खाना खाकर जाते और वहीं रात में रहते थे। राधेश्याम के दो पुत्र सुनील (28) व सुमित (22) हैं। एक विवाहित पुत्री शीलू (25) है। घर में पत्नी देवसखी है। राधेश्याम वर्मा के पास भी डेढ़ बीघा जमीन है। खेती किसानी से भरण पोषण होता है। राधेश्याम के तीनों पुत्र व पुत्री विवाहित हैं।
हत्यारोपी शिवपूजन वर्मा भी पेशे से किसान है। उसके पास बछौंदा गांव में चार बीघा जमीन है। वह मूलत: बछौदा गांव का रहने वाला बताया गया है। कमासिन में वह मकान बनवाकर कई साल से रह रहा था। शिवपूजन शराब पीने का आदी है। उसके घर में पत्नी शैलकुमारी व दो पुत्र एक पुत्री है। एक पुत्र व एक पुत्री शादीशुदा है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...