Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP प्रेम प्रसंग पर आपत्ति करते हुए ग्रामीणों ने महिला के मुंह पर...

प्रेम प्रसंग पर आपत्ति करते हुए ग्रामीणों ने महिला के मुंह पर पोती कालिख, काटे बाल

प्रतापगढ़। हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत में ग्रामीणों ने गजब फरमान सुनाया। गांव के लड़के से प्रेम प्रसंग पर आपत्ति करते हुए ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर दोनों के मुंह पर कालिख पोतने और बाल काटने का फरमान जारी कर दिया। प्रेमी तो मौका पाकर भाग गया, लेकिन ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। उसके मुंह रप कालिख पोत दी और बाल भी काट दिया। ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भागे प्रेमी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। कई गांवों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पंचायत में शामिल दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां पर एक महिला को तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब 12 साल का है, दो बेटियां छोटी  हैं। महिला का पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। आरोप है कि महिला का प्रेम प्रपंच गांव के ही एक युवक से चल रहा है। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैल गई।  ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति की, लेकिन युवक का महिला के घर आना जाना बंद नहीं हुआ। गांव का माहौल खराब न हो इस को लेकर लोगों ने इस तरह के प्रेम प्रपंच पर रोक लगाने की बात कही, लेकिन दोनों के बीच संबंध जारी रहा। इस को लेकर कई बार पहले भी पंचायत हो चुकी थी।

रविवार को ग्रामीणों की पंचायत हुई। दोनों के प्रेम प्रपंच को गांव के मान सम्मान से जोड़ते हुए दोनों को दंडित करने का फरमान सुनाया गया। पेड़ से बांधकर दोनों के मुंह पर कालिख पोतने और उनके बाल काटने का निर्णय लिया गया। यह सुनकर पंचायत में मौजूद प्रेमी ग्रामीणों के चंगुल से भाग निकला। ग्रामीणों ने विवाहिता को पकड़ लिया और बगीचे में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। उसके मुंह पर कालिख पोत दी गई और बाल भी काट दिया।
उधर, ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भागे प्रेमी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पंचायत में शामिल दर्जन भर से अधिक लोगों को पुलिस थाने लेकर आई और उनसे पूछताछ कर रही है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें महिला के बच्चे यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि उन्होंने ही अपनी मां को पेड़ से बांधा है और मुंह पर कालिख पोती है, लेकिन छोटे-छोटे बच्चे इस घटना को कैसे अंजाम दे सकते हैं इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...