Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP नर्सिंग छात्रा के साथ बनाया दुष्कर्म का अश्लील वीडियो, फिर जबरन की...

नर्सिंग छात्रा के साथ बनाया दुष्कर्म का अश्लील वीडियो, फिर जबरन की शादी, एफआईआर दर्ज

कानपुर। 24 वर्षीय नर्सिंग छात्रा को कैंट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया और डिलीट करने के बहाने से गाजियाबाद ले जाकर जबरन शादी कर ली। अब 10 लाख रुपये न देने पर वीडियो फेसबुक व यूट्यूब पर डालने की धमकी दे रहा है। विधनू थाना पुलिस ने जीराे एफआईआर दर्ज कर मुकदमा कैंट थाने में स्थानांतरित कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके गांव में किराये पर कमरा लेकर दीप सचान निवासी बम्हौरी पोस्ट व थाना सजेती तहसील घाटमपुर, कानपुर नगर रहता था। मई में वह परीक्षा देने प्रयागराज आ रही थी। इसका पता चलने पर दीप ने कहा कि प्रयागराज में उसे भी काम है, ऐसे में साथ चलते हैं।

आरोप है कि यहां आने के बाद शंभू बैरिक में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक व पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उससे दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया और फिर इसे दिखाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। वीडियो डिलीट करने के बहाने धोखे से गाजियाबाद ले गया और वहां धमकाकर आर्य समाज मंंदिर, कवि नगर गाजियाबाद में नौ जून को शादी कर ली। हालांकि वीडियो नहीं डिलीट किया। फर्जी तरीके से पेपर तैयार कराकर हस्ताक्षर कराया और मारपीट कर चेन-अंगूठी, घड़ी व पैसे भी छीन लिए। अब वह 10 लाख रुपये व पिता से जमीन दिलाने की मांग कर रहा है। बात न मानने पर वीडियो फेसबुक व यूट्यूब पर डालने की धमकी दे रहा है। छात्रा ने कानपुर में आला पुलिस अफसरों से शिकायत की। इसके बाद विधनू थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला कैंट थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। कैंट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...