Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand नर्स को डिजिटल गिरफ्तार कर ठगे 15 लाख रुपये

नर्स को डिजिटल गिरफ्तार कर ठगे 15 लाख रुपये

देहरादून। छुट्टी पर आईं सेना की एक नर्स को साइबर ठगों ने डिजिटल गिरफ्तार कर 15 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए। ठगों ने उन्हें इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पांस (आईवीआर) कॉल कर झांसे में लिया। डराया कि उनका मोबाइल नंबर नरेश गोयल फ्रॉड केस से जुड़ा है। लिहाजा उनके सारे नंबर बंद कर दिए जाएंगे।

वर्दी पहने एक ठग ने खुद को सीबीआई से बताते हुए रकम चेक से अपने खाते में जमा करा ली। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत देकर बताया, वह भारतीय सेना में नर्स हैं।
कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आई थीं। 17 अगस्त को उन्हें एक आईवीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि उनका नंबर बंद किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए नौ दबाएं। उन्होंने नौ नंबर दबाया तो एक व्यक्ति ने खुद को एयरटेल कंपनी का अधिकारी बताते हुए बात की।
बताया, उनकी आईडी पर 15 जुलाई को एक नंबर चालू हुआ है। यह नंबर गैर कानूनी गतिविधियों में जुड़ा है। एक एफआईआर होने की बात बताई गई। इसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति जिसने वर्दी पहनी हुई थी, उसने खुद का नाम सीबीआई इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा बताया।
उसने कहा, उनका अकाउंट नंबर नरेश गोयल फ्रॉड केस से लिंक है। ऐसे में उन्हें बहुत जल्द किसी बड़ी मुसीबत में फंसना पड़ सकता है। इस व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन रहने को कहा और तमाम पूछताछ की। डर दिखाया कि कोर्ट साक्ष्यों पर चलता है और उनके खिलाफ सारे साक्ष्य सीबीआई के पास हैं।
उसने अकाउंट का सारा पैसा फ्रीज कराने का भी डर दिखाया। सारी बातें ऑनलाइन वीडियो कॉल पर हो रही थीं। वह कहीं भी आ जा नहीं सकती थी। इसके बाद डर दिखाया गया कि उनका पैसा मनी लॉन्ड्रिंग में भी लगाया जा रहा है। वह डर गईं और राजेश के कहे अनुसार उन्होंने 15.09 लाख रुपये का चेक उनके खाते में लगा दिया।

चेक कैश भी हो गया। कुछ देर बाद उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि वह कोई टेलीकॉम या सीबीआई नहीं है, बल्कि साइबर ठग हैं। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

ठग इन दिनों हर नंबर पर आईवीआर कॉल कर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। आईवीआर कॉल कंप्यूटर जनरेटेड कॉल होती है। यह ऐसे ही होती है, जैसे कोई कंपनी या कस्टमर केयर से बात होती है। इसमें लोगों को बातचीत जारी करने के लिए विभिन्न नंबर दबाने के लिए कहा जाता है। ऐसे में लोग आसानी से झांसे में आ जाते हैं कि यह किसी कंपनी या एजेंसी का ही फोन है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...