Sunday, September 20, 2026
Home Crime India मेला देखने निकले युवक की पीट-पीटकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मेला देखने निकले युवक की पीट-पीटकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहत्ता हाईस्कूल के पास कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने निकले एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक का शव मंगलवार सुबह हाईस्कूल की बाउंड्री वॉल के पास मिला। उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही जर्नादनपुर गांव के संजय ठाकुर का पुत्र बिट्टू ठाकुर 21 साल के रूप में की गई है। उधर, शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर-दरभंगा सड़क को बरहत्ता चौक के पास बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उधर, घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हालांकि, मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।घटना के संबंध में बताया गया है कि संजय ठाकुर का पुत्र बिट्टू शाम में कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने के लिए घर से निकला था। रात करीब नौ बजे के बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिसके बाद परिवार के लोग उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। लेकिन रात में उसका कुछ पता नहीं चला।

सुबह करीब आठ बजे लोगों ने बरहेत्ता हाईस्कूल के बाउंड्री वॉल के पास सड़क किनारे बिट्टू का शव देखा, उसके शरीर पर कई जगहों पर जख्म का निशान है। माना जा रहा है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि, घटना के पीछे क्या कारण है। यह अभी परिवार अथवा पुलिस बता नहीं पा रही है। घटना की सूचना पर सदर डीएसपी विजय महतो भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक लोगों ने सड़क जाम कर रखा था, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि घटना की सूचना पर वह खुद मौके पर पहुंच गए हैं।

युवक की पीट-पीट कर हत्या की गई है। युवक की हत्या कहीं अन्यत्र किए जाने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों से भी बातचीत की जा रही है। हालांकि, उन्होंने घटना के पीछे के स्पष्ट कारण के बारे में नहीं बताया है। अभी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है, उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...