नोएडा – नोएडा के पर्थला डूब क्षेत्र स्थित अंबेडकर कॉलोनी में सोमवार देर रात विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने न सिर्फ लाठी-डंडों से हमला किया, बल्कि गाड़ियों और कार्यालय में भी जमकर तोड़फोड़ की। स्थानीय ग्रामीणों ने फायरिंग की भी बात कही है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह एक आपसी झगड़े का मामला है और फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एडीसीपी सुमित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि, “यह मामला आपसी मारपीट का है। फायरिंग की खबरें तथ्यहीन हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।”







