Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जमीन के लिए भतीजे ने बुजुर्ग चाचा की हत्या की, मुकदमा दर्ज...

जमीन के लिए भतीजे ने बुजुर्ग चाचा की हत्या की, मुकदमा दर्ज कर अदालत में किया पेश 

हरियाणा। झज्जर के भिंडावास झील में मिले बुजुर्ग के शव मामले में पुलिस ने उसके ही गोरिया निवासी भतीजे संदीप को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संदीप ने परिवार वालों के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या करके उसके शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से भिंडावास झील में डाला दिया था। वारदात की वजह संदीप व उसका परिवार हैं, जोकि बुजुर्ग महेंद्र से उसकी चार कनाल जमीन अपने नाम कराना चाहते थे, लेकिन महेंद्र ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपी को झज्जर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। झाड़ली पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि संदीप निवासी गोरिया झज्जर ने शिकायत में बताया कि उसका ताऊ महेंद्र सिंह काफी दिन से मकान में अकेला रह रहा था। 27 फरवरी को बिना बताए कहीं चला गया और वापस नहीं आया। काफी तलाशने के बाद उसका पता नहीं चला। शक जाहिर किया था कि उसके ताऊ को किसी अज्ञात ने अनजान जगह पर छुपा रखा है।

शिकायत पर पुलिस ने थाना साल्हावास में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। चौकी में तैनात उप निरीक्षक ओम प्रकाश की टीम गुमशुदा की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि भिंड़ावास झील में पुलिया के सामने एक डेड बॉडी कपड़े में लिपटी मिली है। वहीं गांव वालों से पता चला कि महेंद्र गायब नहीं हुआ बल्कि उसके घर वालों ने मारकर शव को कहीं छुपा दिया है। महेंद्र को तलाशते हुए भिंडावास झील पर ग्रामीण पहुंचे तो पुलिया के नीचे से पानी बह रहा था। यहां मिट्टी के टीले के साथ एक काली रंग की तिरपाल में कुछ चीज बंधी थी। उसके नजदीक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में कपड़े बांधकर डाले हुए थे।

पुलिस ने तिरपाल व कट्टे को बाहर निकाल कर देखा तो तिरपाल में महेंद्र निवासी गोरिया का शव बंधा था। महेंद्र के सिर में आगे-पीछे चोट लगी थी। पुलिस को गुप्त सूचना थी कि मृतक के भतीजे संदीप ने परिवार वालों के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर उसके शरीर को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से भिंडावास झील में डाला था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...