Saturday, June 20, 2026
Home Crime India नीट परीक्षा से ठीक पहले 22 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड, सोशल...

नीट परीक्षा से ठीक पहले 22 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर साझा किया आखिरी वीडियो

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत प्रताप विहार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय एक छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रताप विहार के ए-ब्लॉक निवासी जतिन कुमार के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस आत्मघाती कदम को उठाने से ठीक पहले छात्र ने अपने मोबाइल से एक मिनट चार सेकंड का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र किया था।

 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) उपासना पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे पुलिस को कंट्रोल रूम (डायल-112) के माध्यम से सूचना मिली कि सेक्टर-9, प्रताप विहार में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को जतिन का शव कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ मिला और पंखे पर बंधा हुआ फंदा टूटा हुआ था, जिससे आशंका है कि वजन न सह पाने के कारण फंदा टूट गया।

 परिजनों के मुताबिक, जतिन पिछले काफी समय से मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी में जुटा हुआ था और आगामी 21 जून को उसकी परीक्षा होनी थी। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे तक परिजनों ने उसे कमरे में टहलते और पढ़ाई करते देखा था, जिसके बाद सभी सोने चले गए। सुबह जब उसे जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, तो वह मृत अवस्था में पाया गया।

 पुलिस को जांच के दौरान जतिन के मोबाइल से रात करीब 12 बजे रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला है। वीडियो में जतिन ने अपने स्टडी रूम को दिखाते हुए कहा, “हाय, मेरा नाम जतिन है। मैं आज कुछ अलग करने की सोच रहा हूं। मेरे ऊपर किसी भी चीज का कोई दबाव नहीं है। मैं परेशान नहीं हूं, बिल्कुल चिल हूं। हां, थोड़ा डिप्रेस्ड (अवसादग्रस्त) हूं। मुझे नीट परीक्षा की भी कोई टेंशन नहीं है। पापा ने कह दिया है कि टेंशन मत लो, नीट निकलता है तो ठीक है… मैं फिर भी इसका प्रयास करना चाहता हूं। अगर सफल होता हूं तो आप लोग यह वीडियो देखेंगे।”

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता एक सरकारी विभाग में कार्यरत हैं और उसकी एक छोटी बहन है। पुलिस छात्र के दोस्तों और सोशल मीडिया प्रोफाइल की भी जांच कर रही है ताकि अवसाद के अन्य कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद से ही इलाके के छात्रों और अभिभावकों में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार शूटर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई...

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान मामूली विवाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार शूटर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई...

नीट परीक्षा से ठीक पहले 22 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर साझा किया आखिरी वीडियो

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत प्रताप विहार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET)...

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान मामूली विवाद में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने...

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ क्षेत्र के आसंडा गांव में शुक्रवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के...

IGI एयरपोर्ट पर 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, कुआलालंपुर से आए यात्री को दबोचा

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा मासूम सकुशल बरामद, बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDRS) थाना पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बच्चों का अपहरण कर...