Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP शक के चलते की पत्नी की हत्या, दो महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

शक के चलते की पत्नी की हत्या, दो महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद जिले के मसूरी इलाके में हुई महिला चांदनी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कुशलिया गांव के चांद (37) को शुक्रवार को पत्नी चांदनी (35) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चांद ने बताया कि उसे शक था कि उसकी गैर मौजूदगी में चांदनी किसी और मर्द से बात करती है। उससे यह बर्दाश्त नहीं हुआ, इसलिए उसकी जान ले ली।

चांद ने बताया कि उसने 13 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे चांदनी के सिर में नुकीला पत्थर देकर मारा था। वह लहूलुहान हो गई थी। उसे लगा कि मर गई है। कपड़ा डालकर उसके शरीर को ढक दिया था। बच्चे सो रहे थे। हमला कर वह भाग गया था। उसे डर था कि पुलिस आते ही उसे पकड़ लेगी। बाद में पता चला कि आसपास के लोगों ने चांदनी को अस्पताल में भर्ती करा दिया और वह बच गई। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मजदूरी करने वाले चांद के खिलाफ उसके साले आदिल ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था।

चांदनी दो महीने से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। 16 अक्तूबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर केस को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया। शुक्रवार को चांद को पकड़ लिया गया। चांद ने घटनाक्रम के बारे में बताया कि 12 अगस्त की रात उसने एक बार फिर चांदनी से पूछा कि सच सच बता, किससे बात करती है। उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह बच्चों के साथ सो गई। उसने बताया कि उसे गुस्सा आ रहा था। पूरी रात सो नहीं पाया। उसने सुबह पांच बजे चांदनी को जगाया और फिर से वही सवाल किया। इस पर झगड़ा हो गया। इसी में उसे गुस्सा आ गया। चांदनी खाट पर लेटी थी। वह वहां से गया और पास से नुकीला पत्थर ले आया। गुस्से में पत्थर चांदनी के सिर में जोर से देकर मारा।

चांद ने पुलिस को बताया कि वह दो महीने से छिपता फिर रहा था। कभी किसी रिश्तेदार के यहां जाता तो कभी किसी दोस्त के यहां। जहां भी जाता, वहां उससे यही सवाल किया जाता कि उसने ऐसा क्यों किया। इससे परेशान होकर उसे ठिकाना बदलना पड़ता। फरारी के दिन काटना बहुत मुश्किल था। उसे मालूम था कि पुलिस उसे जेल भेजकर ही मानेगी। इससे बचने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन चांदनी की मौत हो जाते ही पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। चांदनी से उसका निकाह 2006 में हुआ था। दोनों के पांच बच्चे हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...