Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP झूठी आन की खातिर बेटी की हत्या की, कृपाण से गले पर...

झूठी आन की खातिर बेटी की हत्या की, कृपाण से गले पर किए कई वार

शाहजहांपुर। परौर थाना इलाके के गांव गढ़ी में झूठी आन की खातिर बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह प्रेमी से फोन पर बात करते देख नाराज पिता ने कृपाण से गले पर कई वार कर नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। उसके भाई ने भतीजी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी भूपेंद्र सिंह पहले दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वहां उसकी बेटी (16) के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। दोनों में नजदीकियां बढ़ते देख कुछ समय पहले भूपेंद्र परिवार समेत गांव लौट आया।
पुलिस के अनुसार, किशोरी की युवक से अब भी बातचीत होती थी। इसको लेकर भूपेंद्र एतराज जताता था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसने बेटी को फोन पर बात करने से टोका तो उसने भी पलटकर जवाब दे दिया। इससे आवेश में आए भूपेंद्र सिंह ने बेटी के गले पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की गई है। आरोपी के भाई हरवीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
बेटी की हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से भाग गया। दिन में साढ़े 11 बजे घटना होने के बाद ढाई बजे आरोपी के भाई हरवीर सिंह ने गांव के प्रधान को सूचना दी। उसके बाद पुलिस गांव पहुंची। इस बीच परिवार के सदस्य घटना को छिपाए रहे। पुलिस ने मां दीपा से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना के समय वह खेत पर गई थी। घटना के बाद सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस यूनिट समेत तीन टीमों को लगाया है।
घटना के बाद मां दीपा का परिवार ही उजड़ गया। बेटी की जिद के चलते उसकी हत्या कर दी गई। वहीं पति को जेल जाना पड़ेगा। दोपहर में अपनी बेटी का शव देखकर वह बिलख कर रो पड़ी। उसकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। बेटे और दूसरी बेटी को चिपटकर खूब रोई। बताते हैं कि क्षत्रिय बिरादरी से संबंध रखने वाले भूपेंद्र ने कुछ वर्ष पहले सिख धर्म स्वीकार कर लिया था। इससे उसके परिवार के अन्य सदस्य भी नाराज रहते थे। बेटी के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोते हुए दीपा ने बताया कि सुबह बेटी ने सभी के साथ बैठकर चाय पी थी। फिर खाना भी खाया। कुछ देर के लिए मां घर से बाहर निकली थी। तभी उसकी हत्या कर दी गई।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...