मुजफ्फरपुर – मोतीपुर इलाके में एक युवक की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 34 वर्षीय युवक के रूप में की। परिजनों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि युवक रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तभी लोगों ने एक शव पड़े देखा। उसकी पहचान मकेश्वर पंडित के रूप में हुई
प्रारंभिक जांच में युवक को चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।और शव को सड़क किनारे फेंका गया है।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।







