Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP गर्भवती किशोरी की मुंह-नाक दबाकर की हत्या, आरोपी कोचिंग संचालक गिरफ्तार 

गर्भवती किशोरी की मुंह-नाक दबाकर की हत्या, आरोपी कोचिंग संचालक गिरफ्तार 

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र की गर्भवती किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी कोचिंग संचालक ने उसे नींद की दवा खिलाई थी। फिर, किशोरी के मुंह में पॉलिथीन भरकर हाथ से उसका मुंह-नाक दबाकर हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में कोचिंग संचालक ने बताया कि किशोरी की मौत की पुष्टि होने के बाद उसके शव को जमीन पर बैठे हुए मुद्रा में रख कर सिर और हाथ-पैर को दुपट्टे से बांध दिया था। इसके बाद जूट के बोरे में शव भरकर बाइक से सेवापुरी रेलवे स्टेशन ले जाकर बनारस-लखनऊ इंटरसिटी की जनरल बोगी के टॉयलेट के समीप रख दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक भिटकुरी बेसहूपुर निवासी संजय कुमार पटेल को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

संजय ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी की दोपहर उसने किशोरी को विश्वास में लेकर अपने कोचिंग बुलाया। बातचीत के दौरान ही उसे नींद की दवा खिला दी। किशोरी की हत्या करने के बाद उसका शव बोरी में भरकर 19 फरवरी को कोचिंग में ही पड़ा रहने दिया। 20 फरवरी की सुबह वह अपनी बाइक पर पीछे बोरी बांध कर सेवापुरी स्टेशन गया। वहां बनारस से लखनऊ जा रही ट्रेन में किशोरी का शव रख दिया। उसे पूरा भरोसा था कि किशोरी का शव लखनऊ में उतारा जाएगा और उसकी पहचान नहीं हो पाएगी तो वह पकड़ा नहीं जाएगा।

11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी गत 19 फरवरी को अपने घर से निकली तो फिर उसका पता नहीं लगा। 20 फरवरी की रात किशोरी का हाथ-पैर बंधा शव बनारस रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन की जनरल बोगी में टॉयलेट के समीप जूट की बोरी में मिला था। 21 फरवरी को किशोरी के शव की पहचान हुई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि किशोरी गर्भवती थी और दम घुटने से उसकी मौत हुई थी। 43 वर्षीय संजय ने बताया कि उसकी कोचिंग में वर्ष 2022 में किशोरी पढ़ने आई थी। उस दौरान वह कक्षा 9 की छात्रा थी। वर्ष 2023 में कक्षा 10 में भी किशोरी उसकी कोचिंग में पढ़ने लगी तो उसका लगाव उसके प्रति बढ़ने लगा।
नवंबर में किशोरी ने उसे बताया कि वह गर्भवती हो गई है। इस पर उसने किशोरी को गर्भपात कराने को कहा तो वह बदनामी के डर से अस्पताल जाने से मना करने लगी। इस पर उसने किशोरी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। किशोरी की हत्या और शव ठिकाने लगाने के बाद भी आरोपी अपने घर पर ही था। पुलिस ने किशोरी की मां के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाला तो पता लगा कि 19 फरवरी को संजय फोन किया था। संजय को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने अपने मोबाइल का 19 फरवरी का कॉल लॉग डिलीट कर दिया था। इससे उस पर पुलिस का शक गहराया। पुलिस की पूछताछ से संजय छूटा तो घर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार को गहरपुर के समीप से संजय को हिरासत में लिया।
एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि कपसेठी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा और सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में दरोगा गौरव कुमार सिंह, विनोद विश्वकर्मा, जगदंबा सिंह व अमित कुमार यादव की टीम ने आरोपी संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया गया है। किशोरी के परिजन भी आरोपी कोचिंग संचालक संजय की गिरफ्तारी के खुलासे के दौरान पुलिस लाइन पहुंचे थे। किशोरी के पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस अदालत में प्रभावी तरीके से पैरवी कर संजय कुमार पटेल को जल्द फांसी की सजा दिलाए।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...