Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, भूसे में छुपाया शव,...

प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, भूसे में छुपाया शव, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

फिरोजाबाद। प्रेम संबंध में पति के बाधक बनने पर पत्नी ने योजना बनाकर प्रेमी और उसके साथियों से मिलकर पति की हत्या करा दी। प्रेमी ने पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद यमुना में नहाने के लिए ले गया। वापस आते समय चलती बाइक पर ही गमछा डालकर गला दबा दिया। थाना उत्तर, रामगढ़ की पुलिस टीम ने पत्नी, प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार थाना रामगढ़ क्षेत्र के सरजीवन नगर सैलई निवासी जॉनी (27) की हत्या उसकी पत्नी ज्ञानवती ने प्रेमी व उसके दोस्तों द्वारा कराई थी।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि सीओ सिटी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में थाना उत्तर प्रभारी वैभव कुमार सिंह, रामगढ़ प्रभारी प्रदीप कुमार ने पचोखरा के जारखी निवासी जय सिंह, टूंडला के मदावली निवासी योगेश, प्रांशु व जॉनी की पत्नी ज्ञानवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सख्ती के साथ पूछताछ में पत्नी व प्रेमी दोनों टूट गए और सच उगल दिया। बताया कि जॉनी की पत्नी ज्ञानवती ने बताया कि वह शादी पार्टियों में फूल फेंकने का काम करती थी और जय सिंह उन्हीं कार्यक्रमों डीजे व सजावट कराने का काम करता था। वहीं दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

एसपी सिटी के अनुसार ज्ञानवती ने एक होने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर योजना बनाई कि जॉनी को रास्ते से हटा दो, तभी हम एक हो पाएंगे। 16 मई को जॉनी बेलदारी करने के लिए टापा कलां गया था। उसी दिन शाम को जय सिंह अपने दोनों साथियों के साथ ककरऊ कोठी चौराहे पर पहुंच गया। उसने जॉनी को भी बुला लिया और एक ही बाइक पर सोफीपुर यमुना में नहाने चले गए। नहाने के बाद उन्होंने जॉनी को शराब पिलाई ओर बाइक से वापस आने लगे। जय सिंह बाइक चला रहा था। बीच में जॉनी बैठा था, तभी योगेश और प्रांशु ने पीछे से उसके गले में गमछा डालकर हाथ पैर पकड़कर उसका गला दबा दिया। वह काफी देर तक फड़फड़ाता रहा, अंत में उसकी मौत हो गई।
तीनों ने जॉनी को मौत के घाट उतारने के बाद बाइक मक्खनपुर से नए हाईवे से चनौरा पुल होते हुए नारखी के गांव दौलतपुर के पास स्थित खाली प्लाट में भूसे में शव को छिपा दिया था और मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों ने टूंडला टोल स्थित ढाबे पर खाना खाया और पूरे मामले की जानकारी ज्ञानवती को दे दी।

पुलिस के अनुसार जय सिंह और ज्ञानवती की मुलाकात शादी, पार्टियों के कार्यक्रम हुई। दोनों में प्यार हो गया। प्रेमी को घर बुलाने के लिए पत्नी ज्ञानवती ने जय सिंह की मुलाकात पति से करा दी। इसके बाद जय सिंह आए दिन जॉनी को शराब पिलाने के साथ आर्थिक मदद भी करता रहा। जॉनी को दोनों के प्रेम संबंध की बात पता चल गई थी। इसका वह विरोध भी कर रहा था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...