Saturday, September 19, 2026
Home Crime India प्रेम संबंध में बाधक बन रही माँ को बेटी ने प्रेमी संग...

प्रेम संबंध में बाधक बन रही माँ को बेटी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार 

हरियाणा।  फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में गांव शेरगढ़ ढाणी में महिला रानी (44) की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर महिला की बेटी अमनदीप कौर (19) ने अपने प्रेमी संदीप के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची थी। प्रेमी ने ईंट मारकर और उसके बाद चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने मृतका की बेटी और उसके प्रेमी संदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि 25 फरवरी की देर रात्रि गांव शेरगढ़ ढाणी निवासी महिला रानी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के भाई मक्खन की शिकायत पर मामले की छानबीन प्रारंभ की। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति विक्रमजीत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। हत्या के बाद घर में पड़े सामान को बिखेर कर वारदात में घर में लूटपाट की तरफ मोड़ने की कोशिश की गई थी। महिला के पति की लोकेशन गुरुग्राम और टोल प्लाजा पर होने की सामने आने के बाद पुलिस ने दूसरे एंगल से जांच की।

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि महिला का पति उस दिन गुरुग्राम गया हुआ था। गुरुग्राम से वापसी के समय करीब 5 बजे उसकी लोकेशन लांधड़ी टोल प्लाजा के पास भी आई। इस जांच के बाद पुलिस द्वारा दूसरे एंगल से जांच की। पुलिस ने महिला की बेटी से गहनता से पूछताछ की तो उसने सारा सच पुलिस के सामने उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतका की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घटना के दौरान मृतका के छोटे बच्चों को उल्टियां होने लगी थी। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि चाय उनकी बड़ी बहन ने बनाई थी। मृतका की एक बेटी सरदूलगढ़ में विवाहित है, जबकि दूसरी बड़ी बेटी का टोहाना रोड पर रहने वाले एक एसी रिपेयरिंग मिस्त्री संदीप के साथ प्रेम संबंध थे। इसका महिला रानी को पता लग गया था।

महिला द्वारा पहले इस मामले को लेकर टोका-टाकी की गई थी। इसके बाद संदीप ने महिला की बेटी को नशीली गोलियां दे दी, जो उसने रात को चाय में मिलाकर अपनी माता रानी और दोनों छोटे बच्चों को पिला दी थी। जब रविवार रात को संदीप महिला के घर पर आया तो अचानक महिला रानी की आंखें खुल गईं।

उसने दोनों के मिलने पर एतराज जताया और संदीप को थप्पड़ मारा। गुस्से में आकर संदीप ने रानी के सिर में ईंट मार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसके मुंह पर भी ईंट दे मारी, जिससे रानी की मौत हो गई। रानी की मौत होने पर संदीप व उसकी प्रेमिका घबरा गए।

दोनों ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए मृतका के गले में चुन्नी डालकर उसे घसीटते हुए घर के बाहर ले गए और घर के बाहर पड़ी ईंटों के पास फेंक दिया। घर में लूटपाट के चलते हत्या होने की साजिश की योजना बनाते हुए घर में सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया और प्रेमी को वहां से भगा दिया। महिला की बेटी ने खुद गोलियां खा ली और सो गई। सुबह उठकर अपने भाई-बहन के साथ शोर मचाते हुए बाहर आ गई तथा अपने भाई से पिता विक्रमजीत को फोन करवा दिया। हालांकि, बेटी लूटपाट की झूठी कहानी सबके सामने रखती उससे पहले ही मृतका के भाई और अन्य परिजनों ने उसके पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवा दिया।

शहर थाना पुलिस ने इस मामले में अहम जानकारियां जुटाकर महिला की मौत का कारण पता लगा लिया है। महिला की बेटी अमनदीप कौर व टोहाना रोड निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...