Saturday, September 19, 2026
Home Crime India व्यक्ति का अपहरण कर मांगी दो करोड़ की फिरौती, न देने पर...

व्यक्ति का अपहरण कर मांगी दो करोड़ की फिरौती, न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी 

हरियाणा। पानीपत में सेक्टर-25 निवासी सब्जी मंडी आढ़ती के साथ डकैती और अपहरण कर दो करोड़ की फिरौती मांगी गई है। बदमाशों ने स्कूटी सवार आढ़ती को सेक्टर-25 के हनुमान चौक से ब्रेजा कार में पिस्तौल के बल पर अपहरण किया था और उसको एक घंटे गाड़ी में घुमाते रहे।

सीआईए-वन ने तीसरे दिन सरगना समेत नौ बदमाशों को सिवाह गांव के स्टेडियम के पास से बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनसे आढ़ती समेत तीन वारदातों का खुलासा किया है। आढ़ती के अपहरण में चार बदमाश शामिल थे, जबकि बाकी दोनों वारदातों में अलग-अलग शामिल थे। पुलिस ने चार आरोपियों को एक-एक दिन के रिमांड पर लिया है और पांच आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

सीआईए-वन प्रभारी दीपक कुमार ने मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर 25 पार्ट टू निवासी ललित अरोड़ा सब्जी मंडी में आढ़ती हैं। वह प्रतिदिन की तरह 26 फरवरी को सुबह चार बजे सब्जी मंडी में जा रहा था। वह अपनी स्कूटी पर सेक्टर-25 के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से एक ब्रेजा कार आई।

कार चालक ने ललित अरोड़ा को कार की साइड मार दी। वह इसमें गिरते गिरते बचा। उसने उनको टोका तो चालक ने कार स्कूटी के आगे अड़ा दी। चार युवक कार से नीचे उतरें और पिस्तौल के बल पर ललित अरोड़ा को गाड़ी में बैठा लिया। कार सवार उसका अपहरण कर अंसल सिटी स्थित एक बीपीएल फ्लैट में ले गए। यहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उससे दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

बदमाशों ने कहा कि अगर दो करोड़ रुपये देने से मुकरा तो उसको 12 करोड़ का भुगतान करना पड़ेगा। ललित अरोड़ा ने अपनी जान बचाने के लिए जल्द दो करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया। वे उसको सेक्टर 25 में मोटरसाइकिल की एक एजेंसी के सामने छोड़ गए।

थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीआईए वन ने सिवाह गांव स्थित स्टेडियम के नजदीक सिवाह गांव निवासी प्रवीण कुमार, पसीना कलां गांव निवासी प्रमोद, दीपक निवासी गांव गिलोहड़, संदीप निवासी गांव अहर, विशाल निवासी गावं शहरमालपुर, विकास निवासी मतलौडा, सोनू निवासी मनाना गांव, अजय व गुलबहार उर्फ गुलाब निवासी समालखा को गिरफ्तार किया।

इनसे वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की गई। आरोपी विकास, संदीप, विशाल, सोनू व दीपक को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी प्रवीन, प्रमोद, अजय व गुलबहार उर्फ गुलाब को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

प्रवीण ने प्रमोद, अजय व गुलबहार उर्फ गुलाब के साथ मिलकर एक जनवरी को सनौली रोड पर अंडा विक्रेता प्रमोद के घर हथियार के बल पर दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने यहां से 23 हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी व तीन चांदी की अंगूठी लूटी थी। इनको जानकारी थी कि प्रमोद ने कुछ प्राॅपर्टी बेची है। उसके पास मोटी रकम हो सकती है, लेकिन प्रमोद ने यह राशि अपने जानकार के पास रख दी थी।

प्रवीन व प्रमोद ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 20 दिसंबर 2023 की सुबह दीवाना रेलवे स्टेशन के पास जजपा नेता रामनिवास पटवारी को बंधक बनाकर मारपीट की थी और उससे 1200 रुपये लूटे थे।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...