Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP मां ने 17 साल की नाबालिग को पांच लाख रुपये में बेचा,...

मां ने 17 साल की नाबालिग को पांच लाख रुपये में बेचा, विरोध करने पर छत से फेंका नीचे

कानपुर। 17 साल की नाबालिग ने अपनी ही मां पर उसे पांच लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। कहा कि मां के चंगुल से बचकर वह रेउना थानाक्षेत्र स्थित अपने गांव आ गई। पर रेऊना पुलिस ने उसे बचाने की जगह दोबारा मां के हवाले कर दिया। किशोरी का आरोप है कि मां उससे गलत काम कराना चाहती थी। विरोध करने पर उसके साथी ने छत से नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। फिलहाल हैलट में उसका इलाज चल रहा है।

मूलरूप से कानपुर देहात के एक गांव की रहने वाली किशोरी के मुताबिक वह माता-पिता के साथ गुरुग्राम में किराए के मकान में रह रही थी। आरोप है कि मां पांच लाख रुपये के चक्कर में उसकी शादी मकान मालिक के दस साल बड़े बेटे से करा रही है। जानकारी होते ही वह पिता की मदद से गुड़गांव से भागकर 17 मार्च को पहले कानपुर देहात में फूफा और फिर ननिहाल रेउना थाना क्षेत्र के गांव आ गई। उसने रेउना थाने में मां और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मां को उसके यहां होने की भनक लगी तो वह 18 मार्च को मकान मालिक शम्मी ठाकरान, राजू और एक अन्य व्यक्ति के साथ गांव आई। उसे जबरन खींचकर साथ ले जाने की कोशिश की। गांव के लोगों ने मदद के लिए विरोध किया और पुलिस को बुलाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मदद के बजाय जबरन मां और मकान मालिक के हवाले कर दिया। उधर, रेउना थाना प्रभारी जसवंत सिंह का कहना है कि आरोप निराधार हैं। किशोरी कानपुर देहात के गांव आई थी। उसके मामा उसे वहां से जबरनले आए थे। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने रविवार को हैलट में भर्ती किशोरी से मुलाकात कर उसका हाल चाल जाना। कहा कि घटना गुरुग्राम की है। किशोरी व उसके परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामला वहीं ट्रांसफर कर दिया जाएगा। किशोरी का आरोप है कि दोबारा गुरुग्राम पहुंचने के बाद मकान मालिक के बेटे ने मनमानी करने की कोशिश की। विरोध किया तो उसे छत से नीचे धकेल दिया। इससे रीढ़ की हड्डी टूट गई। पिता ने पहले गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज में फायदा न मिलने पर कानपुर रेफर करा लिया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...