Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP नशे के लिए रुपये नहीं देने पर मां की गर्दन काटकर की...

नशे के लिए रुपये नहीं देने पर मां की गर्दन काटकर की हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार 

गाजियाबाद। लोनी कोतवाली क्षेत्र के अमन गार्डन कॉलोनी में नशे के लिए रुपये नहीं देने पर शाहरुख ने अपनी मां दिलशाद बेगम की गंडासे से गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को अज्ञात द्वारा हत्या करने की सूचना दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खून से सने कपड़े, गंडासा और जूते बरामद किए हैं। मूल रूप से खतौली निवासी दिलशाद बेगम उर्फ दिलशाना (58) तीन साल से लोनी के अमन गार्डन कॉलोनी में रहती थीं। दिलशाद बेगम के पति लियाकत की कई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।

दिलशाद बेगम के पांच बेटे और चार बेटियां हैं। आठ बेटे-बेटियों की शादी हो चुकी है। सभी अलग रहते हैं। दिलशाद बेगम के पास उनका सबसे छोटा बेटा शाहरुख रहता है। शाहरुख 8वीं पास है और कार मैकेनिक है। शाहरुख नशे का आदी है। वह अक्सर अपनी मां से नशा करने लिए रुपये लेता था। रुपये को लेकर शाहरुख अक्सर अपनी मां से लड़ता था। नशे के लिए पैसे नहीं देने पर शाहरुख अपनी मां से नाराज था। नशे के लिए पैसे नहीं देने पर शनिवार सुबह करीब चार बजे उसने कमरे में सो रहीं मां की छाती पर बैठकर उसकी गंडासे से गर्दन काट दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सुबह करीब 10 बजे लोनी थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों से कहा कि उसकी मां की किसी ने घर में घुसकर हत्या कर दी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि आसपास के लोगों से बातचीत में पता चला कि शाहरुख अपनी मां को अक्सर नशे के पैसे नहीं देने पर मारता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शाहरुख को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पुलिस ने शाहरुख से पूछताछ शुरू की तो शाहरुख पहले झूठ बोलता रहा। खुद को दिल का मरीज बताया और किसी अज्ञात ने हत्या करने की बात कही। एसीपी सूर्यबली मौर्या की नजर शाहरुख के जूते और कपडों पर पड़ी। जूते और कपड़ों पर खून के निशान थे। शाहरुख ने पुलिस को बताया कि कपड़े और जूते पर चटनी गिर गई है।

पुलिस के सवालों में शाहरुख फंसने लगा। आसपास के लोगों ने भी शाहरुख पर हत्या करने का शक जाहिर किया था। सख्ती से पूछताछ में शाहरुख ने अपनी मां की हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही निठोरा गांव मार्ग से कपड़े और गंडासा बरामद किया है। शाहरुख के भाई ने बताया कि वह काम नहीं करता था। इसलिए शाहरुख की शादी नहीं कर रहे थे। चारों भाई शाहरुख के झगड़े के चलते अलग-अलग रहते थे। कई बार मां से मिलने के लिए आते थे तो वह उनके साथ भी मारपीट करता था और मां से मिलने नहीं देता था।

वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि पैसे को लिए शाहरुख अपनी मां को मारता था। पड़ोसी बचाने के लिए जाते थे तो उनके साथ भी मारपीट करता था। कुछ दिन पहले शाहरुख ने पैसे नहीं होने पर घर का सिलिंडर बेच दिया था। तब आसपास के लोग दिलशाना को खाना देते थे। वहीं, करीब 20 दिनों पहले शाहरुख एसीपी लोनी से मिला था। उसने एसीपी से शिकायत की थी कि उसकी मां उसे पैसे नहीं देती और मारती है। पुलिस ने उसे समझाकर भेज दिया था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...