जौनपुर । जिले के नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के जेठपुरा (भंजूपट्टी) गांव में देर रात एक मां ने अपने ही डेढ़ वर्षीय बेटे का चाकू से गला रेतकर पहले गंभीर रूप से घायल किया। फिर उसी चाकू से खुद का गला रेत लिया। इससे मां और बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक जेठपुरा गांव की बंदना देवी का उसके पति प्रदूम गौतम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इसी बात को लेकर बंदना ने गुस्से में आकर पहले चाकू से अपने डेढ़ वर्षीय बेटे का गला रेत दिया। फिर उसी चाकू से अपना गला रेत लिया। मां बेटे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए मडिय़ाहूं ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुंचने से पहले की बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ला मडिय़ाहूं उमाशंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे । थानाध्यक्ष ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण घटना हुई है। बेटे की मौत हो चुकी है।







