Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बकरी बेचने से मना करने पर हथौड़े से सिर कूचकर की मां...

बकरी बेचने से मना करने पर हथौड़े से सिर कूचकर की मां की हत्या, आरोपी फरार

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गांव में खौफनाक वारदात हुई। बकरी बेचने से मना करने पर कलयुगी बेटे ने हथौड़े से सिर कूचकर मां की हत्या कर दी। शव को कपड़े में लपेटकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बचरा गांव निवासी कमलेश देवी (50) के पति सत्यनारायण की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी। उसने कुछ बकरा और बकरी पाल रखा था। बेटा किशुन बिहारी उसे बेचना चाहता था। शुक्रवार को उसने एक व्यापारी को भी बुला लिया, लेकिन मां ने बेचने से इनकार कर दिया। इसे लेकर मां-बेटे में कहासुनी हुई। इसके बाद बेटा कहीं चला गया।

रात करीब आठ बजे किशुन बिहारी घर आया। उसने घर में रखा हथौड़ा लेकर मां के सिर पर प्रहार कर दिया। सिर पर तब तक वार करता रहा जब तक तड़प-तड़प कर मां ने दम न तोड़ दिया। चंद मिनटों में मां को उसने मौत की नींद सुला दी। इससे भी जी नहीं भरा तो मां के शरीर को कपड़े से लपेटकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घर से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण उस ओर दौड़े। घटना की जानकारी हुई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर पीआरबी 112 की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। थाने से उप निरीक्षक अभय नाथ सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई।

एसओ सदानंद राय ने बताया कि मृतका के भाई सुखदेव ने बेटे और बहू के खिलाफ तहरीर दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...