Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP मां ने चार साल के बेटे को फावड़े से काटा, नहीं मरा...

मां ने चार साल के बेटे को फावड़े से काटा, नहीं मरा तो गैस के चूल्हे पर जलाया, आरोपी गिरफ्तार 

बिजनौर। चार साल के इकलाैते बेटे को मां ने फावड़े से काटा, नहीं मरा तो उसे गैस के चूल्हे पर जलाया, नहीं जला तो फिर लकड़ियों में आग लगाकर जिंदा जलाने लगी….. ये कोई कहानी आपको नहीं बता रहे हैं, बल्कि बिजनाैर में हुई एक ऐसी घटना के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसे जानकर हर किसी की रूह कांप गई। एक ऐसी वारदात जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। कहते हैं कि मां की दुआ के आगे बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाती है। संतान की बात आती है तो मां माैत से भी लड़ जाती है, लेकिन जब एक मां अपने ही बच्चे की जान लेने पर आ जाए तो आप क्या कहेंगे। बिजनाैर में भी ऐसा ही कुछ हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
यह वारदात है बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र की है। गांव जलालपुर हसना में एक महिला ने अपने चार वर्षीय मासूम बेटे की हत्या कर दी। उसने बेटे को पहले फावड़े से काटने की कोशिश की, नहीं कटा तो उसको गैस के चूल्हे पर रख कर जलाने की कोशिश की। बच्चे की जान फिर भी नहीं निकली तो लकड़ियों का ढेर बनाया उसमें आग लगाई और मासूम को उस आग के हवाले कर दिया। उसी वक्त बच्चे का बाप कपिल घर पर आ गया। उसने आंखों के सामने जो मंज़र देखा उसके होश उड़ गए। कपिल ने देखा कि सुलगती हुई लकड़ियों के बीच उसका बेटा पड़ा हुआ जल रहा है। किसी तरह उसने बच्चे को आग से बाहर निकाला, देखा तो उसकी सांसे चल रही थीं। वह जैसे तेैसे बच्चे कोझुलसी हुई हालत में लेकर पास के अस्पताल लेकर भागा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
सांस चलती देख वह उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गया। रास्ते में बालक ने दो हिचकियां ली। इसके बाद चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। महिला ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब घर में वह और उसका चार वर्षीय बेटा हर्ष उर्फ कल्लू घर में थे। बालक के पिता खेत पर गए थे। घटना से पहले बालक को उसके दादा ने पॉपकॉर्न दिलाया था। जिसे लेकर वह घर गया था। इस दौरान ही मां आदेश ने बेटे हर्ष उर्फ कल्लू के गले पर फावड़ा चलाया। हालांकि गर्दन पूरी तरह से नहीं कटी थी। लेकिन गहरा घाव बन गया था।
मृतक के पिता कपिल ने बताया कि सुबह वह ठीक थी। घर में दाल बनी रखी थी और आटा गुंथा हुआ था, लेकिन समझ में नहीं आ आया कि आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम क्याें उठाया। गांव जलालपुर हसना निवासी कपिल कुमार की गांव मोहल्लरपुर निवासी आदेश देवी से पांच साल पहले शादी हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद घर में बेटा हुआ था। इससे परिवार में खुशी का माहौल था। मगर अब सभी का दुलारा हर्ष परिवार को रोता-बिखलता छोड़ गया। महिला के भाई का कहना है कि वह मनोरोगी है। उसका डेढ़ साल पहले तक विवेक कॉलेज से इलाज चल रहा था। उधर, ग्रामीण इस घटना से अचंभे में हैं। उनका कहना है कि मासूम की हत्यारी मां घर पर खाना बना रही थी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...