Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP खाने की बात पर मां की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी मौके से...

खाने की बात पर मां की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी मौके से फरार

उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद में कलयुगी बेटे ने खाने की बात पर मां को पीट-पीटकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। इतनी बेरहमी से मारा गया था कि कोई सोच भी नहीं सकता था। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना दक्षिण थाना क्षेत्र के करबला मोहल्ला के गली नंबर नौ की है। यहां की निवासी रामकली (60) अपने बेटे राजू के साथ रहती थीं। उनका बेटा मेहनत मजदूरी करता था। पड़ोसियों की मानें तो शनिवार सुबह करीब छह बजे राजू ने खाने की बात को लेकर अपनी वृद्ध मां (रामकली) को पीटना शुरू कर दिया।

महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ एकत्रित होते ही बेटा दरवाजा खोलकर मौके से भाग गया। पड़ोसी सुभाष चंद्र ने बताया कि बेटे ने मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। आवाज सुनकर वहां गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके कारण मोहल्ले के लोगो ने डायल 112 पर सूचना दी।पुलिस आने की जानकारी पर वह गेट खोलकर घर से भाग गया। पुलिस के आने के बाद वृद्धा को उपचार कराने को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया था। जहां उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा की पसली टूटने के अलावा अन्य अंदरूनी चोटों से मौत होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि वृद्धा के शरीर पर कहीं भी कोई चोट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव वृद्धा के दामाद और भाई को सौंप दिया है। इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...