Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मां और बेटी की हत्या...

जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मां और बेटी की हत्या की, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश। बस्ती जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सेंठा गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें 58 वर्षीय मां और 24 वर्षीय बेटी की हत्या करके कमरे में आग लगा दी गई। बुधवार सुबह एक ही तख्त पर दोनों का झुलसा हुआ शव मिला। जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह घटना सामने आने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की बड़ी बेटी ने थाने में अपने चचेरे भाई, बड़े पिता और उनके परिवार के अन्य सदस्यों सहित आठ आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस हत्या और साक्ष्य नष्ट करने के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचे एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद को लेकर घटना होने की बात बताई जा रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए स्वाट, एसओजी, सर्विलांस सहित चार टीमें लगाई गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, सेंठा गांव के अवधेश उपाध्याय की कैंसर के चलते अक्तूबर 2021 में मृत्यु हो गई थी। उनकी दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से एक बेटा करुणाकर व बेटी सुधा है। पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने आशा कार्यकत्री गोदावरी से दूसरी शादी की। जिससे तीन बच्चे सरिता, राजन और सौम्या हैं। बच्चों में सिर्फ सौम्या की शादी नहीं हुई है। मृत्यु से पहले अवधेश उपाध्याय ने अपनी पैतृक संपत्ति में से डेढ़ बीघे अविवाहित बेटी की शादी के लिए उसके नाम और बाकी जमीन अपनी पत्नी गोदावरी के नाम कर दिया था। बेटों को संपत्ति में हिस्सा न देने की वजह से परिवार में विवाद होने लगा तो गोदावरी अपनी अविवाहित बेटी सौम्या को साथ लेकर अलग रहने लगी थी। उसका बेटा राजन, सौतेले भाई करुणाकर और बड़े पिता कमलेश उपाध्याय के साथ रहता था।

बुधवार को सुबह गोदावरी की बेटी सरिता ने अपनी मां की मोबाइल पर कॉल करने लगी तो फोन स्विच ऑफ मिला। बहन सौम्या की मोबाइल पर कई बार कॉल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस पर उसने बगल की एक लड़के पास कॉल करके मां से बात कराने को कहा। वह लड़की मोबाइल लेकर गोदावरी से बात कराने गई तो दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर से धुआं निकल रहा था। उसने यह बात सरिता को बताई तो उसे अनहोनी का शक हुआ। फौरन उसने अपने मामा व अन्य रिश्तेदारों और पुलिस को सूचित किया। कुछ देर में ही पुलिस पहुंची तो अंदर कमरे में दोनों के शव झुलसी अवस्था में मिले।

कमरे में रसोई गैस सिलेंडर, चूल्हा और एक दीया मिला। देखने से यह स्पष्ट नहीं हो रहा था कि हत्या करने के बाद आग लगाई गई या आग लगाने की वजह से दोनों की झुलसकर मौत हुई। कुछ देर में ही दोनों बेटियां सरिता और सुधा भी पहुंच गईं। दोनों अपने बड़े पिता कमलेश उपाध्याय, सौतेले भाई करुणाकर और उसके परिवार वालों पर हत्या करके आग लगाने का आरोप लगाने लगीं। पुलिस को दिए तहरीर में सरिता ने लिखा है कि जमीन के केस में पांच दिसंबर को उसकी मां गोदावरी और बहन सौम्या का तहसीलदार हर्रैया न्यायालय में बयान होना था। इससे पहले ही दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...