Friday, September 18, 2026
Home Crime UP बदमाशों ने कारोबारी के घर की लूटपाट, महिला के साथ किया सामूहिक...

बदमाशों ने कारोबारी के घर की लूटपाट, महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

बिजनौर। पांच हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी के घर में कहर बरपाया। लूटपाट की। कारोबारी की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा। बदमाश 25 तोले सोने के गहने, स्कूटी, एलईडी और डेढ़ लाख की नकदी लूट ले गए। पुलिस अधिकारी और फारेंसिक टीम जांच में जुटी है। करीब 24 घंटे बाद बुधवार देर शाम डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, देर रात नगीना देहात थाना प्रभारी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया। नगीना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी कारोबारी मंगलवार को मां और बच्चों को लेकर दवा लेने धामपुर गए थे। भैया दूज के कारण वह धामपुर में बहन के घर रुक गए। कारोबारी की पत्नी घर में अकेली थी। रात साढ़े सात बजे महिला सोने चली गई। तभी पांच बदमाश बराबर के घेर की छत से घर में घुस आए।

महिला को आहट हुई तो वह बिस्तर से उठी। बदमाशों ने उसे उसे दबोच लिया। नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। कुछ देर बाद होश आने पर बदमाशों ने उसे बांध दिया और दो बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बराबर में बैठकर सिगरेट पीने लगे। मारपीट करते हुए सिगरेट से दागा। हाथ और गले पर सिगरेट से जलाने के निशान हैं। महिला का गला घोंटने का भी प्रयास किया। तहरीर के मुताबिक बदमाश घर से गहने, कई सामान व नकदी ले गए। बदमाश एक घंटा से ज्यादा समय तक घर में रहे। बदमाशों के जाने के बाद महिला बदहवाश हालत में घर में पड़ी रही। तड़के किसी तरह मुख्य दरवाजे तक पहुंचकर महिला ने पड़ोसी के मोबाइल से पति को सूचना दी। महिला को चिकित्सक को दिखाया।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। सुबह आठ बजे पीड़ित तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो सीओ और एसओ घटना की गंभीरता को देख पर्देदारी में जुट गए। सुबह से शाम तक कई बार तहरीर बदलवाई गई। पीड़ित ने थाने में डकैती व दुष्कर्म की तहरीर दी है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। शरीर में छह जगह चोटों के निशान आए हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि तीन टीमें बदमाशों की धरकपड़ के लिए लगाई गई हैं। सुबह दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई थी। दोपहर बाद पीड़ित ने यह बात बताई। पहले चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखने के प्रकरण की भी जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...