इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। हैवानों की हैवानियत ऐसी कि गैंग रेप करने के बाद महिला को बिजली का करंट लगा कर मार डाला। परिजनों का कहना है कि मृतका के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। पति मेहनत मजदूरी करता है। घटना के दिन वह अपनी बहन के घर गया हुआ था। घटना की जानकारी परिजनों को अगले दिन सुबह को तब मिली, जब पास के एक चाय नाश्ता के दूकान पर कुछ लोग कानाफूसी कर रहे थे। लोग एक दूसरे से महिला के एक अज्ञात अर्धनग्न शव के मिलने को लेकर बातचीत कर रहे थे। लोगों की बातें सुनकर परिजन भागे भागे घटना स्थल पहुंचे तो महिला के अर्धनग्न अवस्था में पड़े हुए शव को देखा।
महिला के शरीर पर कई जगहों पर दांत काटे का निशान भी था। परिजनों ने पड़ोस के ही एक परिवार पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पति ने अपने गांव के ही मुनि लाल सहनी, राज कुमार सहनी, विश्वनाथ उर्फ गुलजारी सहनी को आरोपी बनाया है। मृतका के पति का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने महिला को पकड़ लिया और अपने ही खेत में बने पानी पंप घर में लेजाकर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उनका कहना है कि दरिंदों ने उसके शरीर को दांत से भी नोचा। फिर महिला के सर को भी फोड़ दिया।
मौत नहीं होने पर इनलोगों ने महिला को फिर करंट भी लगाया। घटना की सूचना मिलने पर पातेपुर थाने की पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम में भेजने लगे। लेकिन तभी परिजनों ने चिकित्सकों को रोक दिया। परिजन अपने इस मांग पर अड़े रहे कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे। इसके साथ ही इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग करने लगे।







