Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP केमिकल कारोबारी की हत्या कर बदमाशों ने डाली 50 लाख की डकैती

केमिकल कारोबारी की हत्या कर बदमाशों ने डाली 50 लाख की डकैती

कारोबारी के परिजन दहशत में
हत्या कर 600 ग्राम सोने और 20 लाख रुपये कैश लूटे
उत्तर प्रदेश। आगरा की विजय नगर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या कर बदमाशों ने 50 लाख की डकैती डाली। 5 दिन बाद भी पुलिस मास्टरमाइंड कासिम और नौकर लोकेश को गिरफ्तार नहीं कर सकी। केवल एक बदमाश को गिरफ्तार कर पीठ थपथपा रही है। उधर, कारोबारी के परिजन दहशत में हैं। उन्हें सुरक्षा तक नहीं दी गई है। एक अप्रैल की दोपहर वारदात हुई थी। दिलीप गुप्ता के घर में नौकर लोकेश ग्राहक बनाकर बदमाशों को लाया था। दिलीप की हत्या कर 600 ग्राम सोने और 20 लाख रुपये कैश लूट ले गया। एक बदमाश राजू कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
उससे पूछताछ में पुलिस को कई जानकारी मिली थीं। वारदात करने 4 बदमाश बुलेट और पल्सर बाइक से आए थे। 2 बदमाश ई रिक्शा में मौजूद थे। पहले अबुल उलाह दरगाह के पास मैदान में इकट्ठा होने के बाद शराब पी थी। बाद में कारोबारी के घर पहुंचे। बाइक वाले बदमाश कारोबारी के घर में घुसे, बाकी दो बाहर से रेकी कर रहे थे। वारदात के बाद तीन बदमाश बुलेट बाइक पर भागे थे। उनकी बाइक विजय नगर पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित हो गई थी। बदमाश गिर गए थे। मगर, पुलिस नहीं पकड़ सकी थी। एक बदमाश की बाइक की चाबी गिर गई थी। वह अपनी बाइक को सुल्तानगंज पुलिया की तरफ खींचकर ले गया था।
उसका सीसीटीवी फुटेज दिखा, इसके बाद वो पकड़ा गया था। वारदात में सराय ख्वाजा, शाहगंज के हिस्ट्रीशीटर पप्पू का भाई कासिम, ताजगंज निवासी लोकेश, मलपुरा को संजू और धनौली का राजू कुशवाहा शामिल थे। राजू पकड़ा गया। बाकी आरोपियों की धरपकड़ होनी है। पुलिस को बीहड़ के साथ राजस्थान और एमपी में उनके छिपे होने की आशंका है। एक टीम को दूसरे राज्य में भेजा गया है। वारदात के बाद व्यापारियों ने सुरक्षा का सवाल उठाया था। बदमाश चौकी के सामने से भागे थे। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश है। लोगों का कहना है कि काॅलोनी में गश्त बढ़ाई जाए।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...